Rajasthan में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना, तीन नए चेहरों को मिल सकती जगह

Prashant Dixit
Published on: 5 March 2024 1:26 PM IST
Rajasthan में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना, तीन नए चेहरों को मिल सकती जगह
X
Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार लोकसभा चुनावों से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। ये अटकलें सीएम भजनलाल की सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात के बाद और तेज हो गई हैं। अभी मौजूदा मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के साथ 12 कैबिनेट, 4 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री हैं। यह भी पढ़े: फ्रांस में गर्भपात विधेयक को मिली सांविधानिक मंजूरी, बना दुनिया का पहला देश
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार
इस हिसाब से 8 मंत्रियों के लिए मंत्रिमंडल (Rajasthan) में जगह बाकी है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान सरकार में 3 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं। इन शपथ लेने वाले 3 मंत्रियों में से एक श्रीगंगानगर से गुरवीर सिंह बराड़ हो सकते है। गुरवीर सिंह बराड़ सादुलशहर से विधायक हैं। इस लिस्ट में दूसरा नाम वसुंधरा राजे सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी का नाम शामिल हो सकता है। यह भी पढ़े: अर्जुन मोढवाडिया आज बीजेपी में हो सकते शामिल, इस सीट से बनेंगे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार!
श्रीचंद कृपलानी बन सकते मंत्री
अभी श्रीचंद कृपलानी निम्बाहेड़ा विधान सभा क्षेत्र (Rajasthan) से विधायक है। वहीं निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का भी चर्चा में है। वह शिव विधान सभा सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए है। वहीं विस्तार के साथ कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा हैं। वहीं पिछले साल 31 दिसंबर को शपथ लेने वाले 22 मंत्रियों में एक नाम करणपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी का था।
यह भी पढ़े: गुजरात में कांग्रेस को फिर लगा झटका, पार्टी और विधायक पद से अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी चुनाव हारे
जिन्हें 5 जनवरी 2024 को कृषि सिंचित विकास एवं जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग दिया गया था। देश के इतिहास में पहली बार किसी प्रत्याशी (Rajasthan) को मंत्री बनाया गया था। लेकिन विभाग आवंटित किए जाने के तीन दिन बाद ही वह चुनाव हार गए। तब से उनका विभाग बिना मंत्री के चल रहा है। ऐसे में भजनलाल की सरकार द्वारा बदलाव किए जाने की संभावना है।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story