Poonam Pandey Death News: पूनम पांडे की मौत लोगों के लिए बनी मिस्ट्री, 24 घंटे बाद भी नहीं मिल पाए इन सवालों के जवाब, क्या है इसके पीछे का सच
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Poonam Pandey Death News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ( Poonam Pandey Death News) की मौत की गुत्थी फैंस के लिए उलझती ही जा रही है। पूनम के मौत की खबर 2 फरवरी को उनके ही इंस्टाग्राम अंकाउट के जरिए दी गई थी। जिसमें बताया गया था कि पूनम का सर्वाइकल कैंसर की वजह से गुरूवार की रात को निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर को 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन इस पर अभी भी उनके इस बात की पुष्टि नहीं हो सकती है। ऐसे में फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है कि पूनम की अचानक मौत कैसे हुई। क्योंकि निधन की खबर से 4 दिन पहले ही वह एक इवेंट में नजर आई थी जिसमें वह काफी फिट लग रही थी। इन्ही खबरों के बीच में अब उनके हसबैंड सैम बॉम्बे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सैम बॉम्बे ने कही ये बात :-
पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं पूरी तरह से इसे प्रोसेस नहीं कर पा रहा हॅू। यह सच नहीं हो सकता और मैं इसे मानना भी नहीं चाहता। मैं इस पर अपनी भावनाएं लिखूंगा और उसे जल्द ही पोस्ट करूंगा। प्लीज पूनम के लिए प्रार्थना करे। मैं सभी लोगों को शुक्रिया करता हॅू जिन्होंने अपनी सहानुभूति दिखाई और मैं सभी से सवाल पूछने की प्रार्थना करता हॅू। कुछ ठीक नहीं लग रहा है।View this post on Instagram
इन सवालों की वजह से पूनम की मौत बनी मिस्ट्री :-
1. निधन की जानकारी देने के 24 घंटे बाद भी मौत की पुष्टि क्यों नहीं की गई? 2. कहां है पूनम पांडे की फैमिली? परिवार वालों ने अभी तक क्यों नहीं दिया कोई बयान? 3. कहां है पूनम पांडे की डेड बॉडी? 4. क्या हैक हुआ है पूनम पांडे का इंस्टाग्राम अकांउट ? 5. अगर 4 दिन पहले तक ठीक थी पूनम तो अचानक क्या हुआ? इन सवालों के जवाब ना मिल पाने की वजह से पूनम की मौत एक मिस्ट्री बनी हुई है। शुक्रवार को जैसे ही उनकी मौत की खबर सामने आई तो लोगों में सनसनी फैल गई। हर कोई जानता चाहता है पूरा माजरा क्या है।View this post on Instagram
पूनम का विवादों से है पुराना नाता:-
बता दें कि पूनम पांडे अक्सर अपने बयानों और हरकतों की वजह से विवादों में घिरी रहती है। पूनम 2011 में वर्ल्डकप दौरान चर्चा में आई थी जब उन्होंने लोगों के सामने इंडिया की जीतने पर अपनी टॉपलेस फोटोज डालने की बात कही थी। वहीं 2013 में फिल्म नशा से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। पूनम अपने बोल्डनेस और बेबाकी बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती थी। यह भी पढ़े: Poonam Pandey Death: पूनम पांडे की मौत उसी कैंसर से जिसका जिक्र वित्त मंत्री ने बजट में किया! सोशल मीडिया पर टीम ने दी जानकारी OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।View this post on Instagram
Next Story


