भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची

TMC Candidate List: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक महीना का समय बचा है। तीन दिन पहले यानी 15 मार्च को चुनाव आयोग ने बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव तारीखों का एलान किया था।

Surya Soni
Published on: 18 March 2026 12:08 PM IST
TMC Candidate List
X

TMC Candidate List: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ एक महीना का समय बचा है। तीन दिन पहले यानी 15 मार्च को चुनाव आयोग ने बंगाल सहित पांच राज्यों के चुनाव तारीखों का एलान किया था। उसके अगले ही दिन बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की थी। अब मंगलवार देर शाम तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी ने एक बार फिर पूरी ताकत झोंक दी है। पिछली बार नंदीग्राम से सीएम ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था,इ लकिन फिर उपचुनाव में उन्होंने भबानीपुर से जीत हासिल की। इस बार ममता बनर्जी ने नंदीग्राम की जगह भबानीपुर से ही चुनाव मैदान उतरेगी।

291 उम्मीदवारों की सूची

चुनाव आयोग के तारीखों के एलान के दो ही दिन बाद TMC ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। इससे साफ़ संकेत मिल रहा है कि ममता बनर्जी ने इस चुनाव के लिए पहले से मजबूत तैयारी कर रखी है। TMC उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बंगाल चुनाव में TMC के 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 95 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और 47 अल्पसंख्यक उम्मीदवार हैं।

3 सीटें सहयोगी दल के लिए छोड़ी

बता दें पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 294 सीटों पर होता है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपनी 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बाकी तीन बची सीटें तृणमूल कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल के लिए छोड़ी है। इन तीन सीटों पर अनित थापा के नेतृत्व वाली भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) चुनाव लड़ेगी।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story