NCP की कमान सुनेत्रा पवार को मिली, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

NCP Sunetra Pawar News: हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया था। उसके बाद अब पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला

Surya Soni
Updated on: 26 Feb 2026 5:52 PM IST
NCP की कमान सुनेत्रा पवार को मिली, कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला
X

NCP Sunetra Pawar News: हाल ही में महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया था। उसके बाद अब पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कमान सौंपी हैं। पार्टी के प्रमुख नेता प्रफुल पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भावुक संबोधन दिया।

सर्वसम्मति से हुआ नाम का ऐलान

बता दें सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया गया। इस मौके पर प्रफुल पटेल ने कहा कि ''पार्टी को नए नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। सम्मेलन में मौजूद सभी नेताओं और प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

उपचुनाव के लिए NCP प्रत्याशी घोषित

बता दें महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद बारामती सीट खाली हो गई है। ऐसे में अब उनकी पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती की कमान संभालेंगी। बारामती उपचुनाव के लिए सुनेत्रा पवार को NCP उम्मीदवार बना दिया गया है। यह अहम फैसला कोर कमेटी की बैठक में लिया गया है। अब उन्हें एनसीपी की कमान भी सर्वसम्मति से मिल गई हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story