नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में NDA की बड़ी बैठक, ‘विकसित भारत 2047’ और जातिगत जनगणना पर मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के अशोक होटल में एक अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसमें एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इस उच्च स्तरीय बैठक का फोकस है – 'विकसित भारत @2047' की...
11:25 AM May 25, 2025 IST | Sunil Sharma
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के अशोक होटल में एक अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसमें एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इस उच्च स्तरीय बैठक का फोकस है – 'विकसित भारत @2047' की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के अशोक होटल में एक अहम बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं, जिसमें एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इस उच्च स्तरीय बैठक का फोकस है – 'विकसित भारत @2047' की रणनीति तैयार करना और गुड गवर्नेंस के साझा मॉडल को मजबूत बनाना।

क्या है बैठक का मकसद?

बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि भारत को 2047 तक एक आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए राज्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके तहत सभी NDA मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व मिलकर रणनीति तय कर रहे हैं कि कैसे केंद्र की योजनाओं को ज़मीन पर बेहतर तरीके से लागू किया जाए।

इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कौन-कौन पहुंचे बैठक में?

बैठक में 20 मुख्यमंत्री और 18 उपमुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के माणिक साहा, मेघालय के कॉनराड संगमा, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रमुख हैं। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश से पवन कल्याण, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, और अन्य राज्यों के नेता भी मौजूद हैं। हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पुदुचेरी के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।

जेपी नड्डा ने की शुरुआत

बैठक की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की, जिन्होंने एनडीए के राज्यों में बेहतर प्रशासन, योजनाओं के क्रियान्वयन और लोकसभा चुनावों के बाद की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में यह बैठक सिर्फ एक राजनीतिक मीटिंग नहीं, बल्कि 2047 के भारत की नींव रखने का रोडमैप है। एनडीए नेतृत्व अब सिर्फ चुनावी गठबंधन नहीं, बल्कि एक साझा विकास विज़न के साथ आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:

हमारे पास समय सीमित और लक्ष्य हैं बड़े, किस बारे में बोले पीएम मोदी?

पहलगाम हमले पर PM मोदी ने अंगोला के राष्ट्रपति के सामने कही बड़ी बात!

PM Modi का दर्द: पहलगाम हमले पर बोले – हर भारतीय का खून खौल रहा है

Tags :
bjpBJP Governance ModelCaste Census India 2024Chandrababu NaiduIndian PoliticsjduNDANDA Chief Ministers ConferenceNDA ruled statesNitish KumarOperation Sindoor DiscussionPM ModiPM Modi NDA Meeting DelhiTDPViksit Bharat 2047 Strategyएनडीएएनडीए शासित राज्यचंद्रबाबू नायडूजदयूटीडीपीनीतीश कुमारपीएम मोदीबीजेपी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article