महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल! क्या कांग्रेस से हाथ मिलाएंगे एकनाथ शिंदे और अजित पवार?

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार महायुति सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं और कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं।

Rohit Agrawal
Published on: 16 March 2025 10:11 AM IST
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल! क्या कांग्रेस से हाथ मिलाएंगे एकनाथ शिंदे और अजित पवार?
X
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से नया मोड़ आने के कयास लग रहे हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नाना पटोले ने दावा किया है कि महायुति सरकार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार कांग्रेस से जल्द ही हाथ मिलाने वाले हैं। पटोले ने कहा कि दोनों नेता महायुति सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं। बता दें कि पटोले के इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। अब देखना होगा कि क्या एकनाथ शिंदे और अजित पवार वाकई कांग्रेस से हाथ मिलाते हैं या यह सिर्फ राजनीतिक अटकलें हैं।

"रोटेशनल बेसिस पर मुख्यमंत्री बन सकते हैं शिंदे और पवार"

नाना पटोले ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे और अजित पवार विपक्षी खेमे में शामिल होते हैं, तो उन्हें 'रोटेशनल बेसिस' पर मुख्यमंत्री की कुर्सी भी मिल सकती है। उन्होंने कहा, "अजित पवार और एकनाथ शिंदे की स्थिति सत्तारूढ़ गठबंधन और सरकार में अच्छी नहीं है। वे घुटन महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें अपना समर्थन देंगे। अजित पवार और एकनाथ शिंदे के बीच CM पद के मुद्दे को सुलझाने के लिए हम उन्हें रोटेशनल बेसिस पर मुख्यमंत्री का पद देंगे और दोनों को सीएम बनाएंगे। BJP उनमें से किसी को भी सीएम नहीं बनाएगी।"

महायुति सरकार में मतभेद की अटकलें तेज़

पटोले का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब महायुति सरकार में एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मतभेद की अटकलें चल रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों से चर्चा है कि फडणवीस उन परियोजनाओं और योजनाओं को खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं, जिन्हें पिछली महायुति सरकार में शिंदे ने सीएम रहते हुए शुरू किया था।

कांग्रेस नेता ने शिंदे की तारीफ की

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी नाना पटोले के सुर में सुर मिलाते हुए एकनाथ शिंदे की तारीफ की। उन्होंने कहा, "शिंदे में बहुत क्षमता है। तभी तो उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना तोड़कर खुद की पार्टी बना ली। लेकिन जिस तरह से उन्हें सरकार में दरकिनार किया जा रहा है और निशाना बनाया जा रहा है, उससे लगता है कि शिंदे परेशान और नाराज हैं। इसलिए, भविष्य में कुछ भी हो सकता है। राजनीति में कोई भी हमेशा के लिए दोस्त या दुश्मन नहीं होता। जब किसी के स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है, तो वह कोई भी फैसला ले सकता है।"

संजय राउत का दावा- "महाराष्ट की राजनीति बदलने वाली है"

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की राजनीति एक साल में बदलने वाली है। राउत ने कहा, "राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। क्या किसी ने सोचा था कि 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी सरकार बनेगी?  राजनीति में सभी संभावनाएं हैं। वहीं संजय राउत ने यह भी दावा किया कि एकनाथ शिंदे पहले कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कहा कि शिंदे ने दिल्ली में कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल से भी मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें:
"हिंदी का नहीं, अनिवार्य बनाने का विरोध किया," भाषा विवाद पर पवन कल्याण की सफाई "होली है, ठुमका लगाओ, नहीं तो सस्पेंड कर देंगे…" RJD नेता तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को दी धमकी
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story