हरियाणा में 93 फीसदी MLA करोड़पति, हरेक औसत 16.45 करोड़ रुपए का मालिक!

एन नवराही
Published on: 4 Sept 2024 2:42 PM IST
हरियाणा में 93 फीसदी MLA करोड़पति, हरेक औसत 16.45 करोड़ रुपए का मालिक!
X
Haryana Assembly Election 2024: नई दिल्ली। हरियाणा में विधान सभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। आगले महीने 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। जबकि 8 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आ जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने भी अपने जोड़तोड़ लगाने शुरु कर दिए हैं। राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं। हालांकि हरियाणा कांग्रेस के नेता इस गठबंधन का विरोध करते नजर आ रहे हैं। 'आप' नेता संजय सिंह का कहना है कि उनका मकसद बीजेपी को हराना है। हरियाणा में बजेपी की सरकार है। लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जीतने के बाद यहां पर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया।
बदली गईं चुनाव और नतीजों की तारीखें
बता दें, इससे पहले चुनाव आयोग ने हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव और 5 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया था। बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब यह चुनाव ऐलानी गई नई तारीखों के मुताबिक ही होंगे। 93 प्रतिशत विधायक करोड़पति! हरियाणा में विधानसभा चुनावों के ऐन नजदीक एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें खुलासा किया गया है कि राज्य में 93 फीसदी विधायकों के पास करोड़ों की संपत्ति है। रिपोर्ट के अनुसार- राज्य में 90 विधायक हैं, जिनमें से 87 यानी 93 फीसदी विधायक औसतन 16.45 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। यह आंकलन विधायकों के हलफनामों के आधार पर किया गया है।
विपक्षी दल के विधायक भी करोड़ों के मालिक
इस रिपोर्ट के मुताबिक- बीजेपी के 41 विधायकों में हरेक के पास औसत 12.11 करोड़ रुपए की संपत्ति है। जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 29 विधायकों में हरेक के पास 12.77 करोड़ रुपए की संपत्ति है। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि हरियाणा लोकहित पार्टी के इकलौते विधायक गोपाल कांडा के पास 95.43 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वे सिरसा से विधायक हैं। जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 विधायकों में प्रत्येक के पास 25.26 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई गई है। एडीआर रिपोर्ट के अनुसार- इनेलो का एक विधायक भी 65.41 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक है। रिपोर्ट के अनुसार 5 निर्दलीय विधायक औसतन 30.10 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। ये भी पढ़ें: 'बारिश में कंगना का मेकअप उतर जाता'...हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का विवादित बयान
एन नवराही

एन नवराही

Next Story