LG से मिलने पहुंची Delhi New CM रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश

रेखा गुप्ता( Delhi New CM) को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। उन्होंने LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

Rohit Agrawal
Published on: 19 Feb 2025 10:46 PM IST
LG से मिलने पहुंची Delhi New CM रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
X
दिल्ली को 27 साल बाद भाजपा का मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। आज देर शाम BJP की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता (Delhi New CM) के नाम पर मुहर लगाई गई है। इसके बाद वह सीधे दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात करने पहुंची। बता दें कि LG से मिलकर दिल्ली की नई CM ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। अब कल दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

LG से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

विधायक दल की बैठक खत्म होने के पश्चात रेखा गुप्ता सीधे दिल्ली के LG से मिलने पहुंची। उन्होंने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। इसके बाद उपराज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन की अनुमति दे दी।

पहली बार बनीं विधायक, अब संभालेंगी दिल्ली की कमान

रेखा गुप्ता (Delhi New CM) पहली बार शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं। भाजपा में लंबे समय से सक्रिय रेखा गुप्ता को संघ और पार्टी नेतृत्व का पूरा समर्थन मिला, जिसके चलते उन्हें दिल्ली की कमान सौंपी। यह भी पढ़ें: दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां, महिलाओं को रहेगी बड़ी उम्मीद

रामलीला मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

कल यानी 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, केंद्रीय मंत्री और कई गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी।

भाजपा ने खेला महिला कार्ड, नए युग की शुरुआत?

भाजपा ने दिल्ली में पहली बार महिला मुख्यमंत्री बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। यह फैसला महिलाओं के समर्थन को मजबूत करने और पार्टी की नई रणनीति को दर्शाने वाला माना जा रहा है।

रेखा गुप्ता के सामने चुनौतियों का पहाड़

बता दें कि दिल्ली की जनता प्रदूषण को लेकर काफी परेशान थी। पिछले कुछ सालों में दिल्ली में प्रदूषण इतना बढ़ गया था कि सांस लेना भी मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में BJP ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदूषण को भी बड़ा मुद्दा बनाया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया था। उन्होंने इसके बाद दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ''दिल्ली के विकास के लिए कई कदम उठाए जाएंगे, जिसमें प्रदूषण मुक्त दिल्ली और यमुना रिवर फ्रंट बनाना प्राथमिकता होगी।' यह भी पढ़ें: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता का हरियाणा के जींद जिले से गहरा ताल्लुकात, जानें उनके सियासी सफर की पूरी कहानी...
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story