Sunday, June 29, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

दिल्ली BJP संसदीय बोर्ड की मीटिंग खत्म: CM का नाम तय, शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो चुका है। आज शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
featured-img

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में 27 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव परिणामों के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार चर्चाएँ जारी हैं, जिन पर आज पूर्ण विराम लग जायेगा। बता दें कि भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय हो चुका है। बस अब इंतजार आज शाम 7 बजे होने वाली विधायक दल की बैठक का है, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की संभावना है।

इनमें से किसी एक के नाम पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें प्रमुख रूप से प्रवेश वर्मा का नाम सामने आ रहा है, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पराजित किया। इसके अलावा रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, शिखा राय, रवींद्र इंद्राज सिंह, और कैलाश गंगवाल जैसे नेताओं के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं। भाजपा अपने मुख्यमंत्री चयन में अक्सर चौंकाने वाले फैसले करती रही है, इसलिए अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरों पर

नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योगपति, फिल्मी सितारे, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत, और राजनयिक इस समारोह में शामिल होंगे। दिल्ली के लगभग 12 से 16 हजार लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

झुग्गी बस्ती के प्रमुख करेंगे PM मोदी का स्वागत

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत दिल्ली की झुग्गी बस्तियों के प्रधानों द्वारा किया जाएगा। इसके माध्यम से भाजपा झुग्गी-झोपड़ी वासियों के प्रति अपने समर्थन और सम्मान को प्रदर्शित करना चाहती है। इस पहल से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया जा रहा है।

विपक्षी नेताओं को भी दिया गया आमंत्रण

भाजपा ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को भी इस समारोह में आमंत्रित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देविंदर यादव को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है। इससे राजनीतिक सौहार्द्र और सहयोग का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! बीजेपी की बैठक में आज होगा बड़ा ऐलान, रामलीला मैदान में शपथ कल

Delhi Fire News: दिल्ली के नांगलोई इलाके में लगी भीषण आग, छत से कूदकर लोगों ने बचाई जान

ट्रेंडिंग खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को मिलेगी 10 से 20 करोड़ सैलरी, मुनाफे में कमीशन के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल से आक्रमण

Mann ki Baat: मन की बात में पीएम मोदी ने की इमरजेंसी की आलोचना, खाने में 10% तेल कम करने की अपील

Weather Update: इन राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में बाढ़ से हाल बेहाल

Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, इन अधिकारियों पर गिरी गाज, 25 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Saturday Remedies: शनिवार के दिन पीपल की जड़ में जरूर चढ़ाएं ये चीज, मिलेगा पितृ आशीर्वाद

अजब MP में गजब का खेल! CM मोहन यादव के काफिले की गाड़ियों में भरा गया पानी मिला डीजल, एक-एक कर बंद हुईं 19 गाड़ियां

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज