तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को ही मिले काम, CM चंद्रबाबू नायडू बोले- 'गैर हिंदुओं को कहीं ओर...'

हाल ही में, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को काम मिलना चाहिए।

Pooja
Published on: 21 March 2025 8:28 PM IST
तिरुपति मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को ही मिले काम, CM चंद्रबाबू नायडू बोले- गैर हिंदुओं को कहीं ओर...
X
Chandrababu Naidu on Tirupati Temple: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर मौजूद तिरुपति मंदिर भारत के सबसे पवित्र और चमत्कारिक मंदिरों में से एक है, जो भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। हाल ही में, राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी यहां पर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। हालांकि, इसके बाद उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब से 'तिरुमाला-तिरुपति देवस्थानम' (TTD) में केवल हिंदू कर्मचारियों को ही काम पर रखना चाहिए।

'तिरुमाला' में केवल हिंदुओं को रखा जाना चाहिए काम पर

सीएम नायडू ने अपने बयान में कहा, "तिरुमाला मंदिर में सिर्फ हिंदुओं को ही काम पर रखा जाना चाहिए। अगर दूसरे धर्म के लोग वर्तमान में यहां काम कर रहे हैं, तो उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना उन्हें दूसरी जगहों पर बसाया जाएगा।" इसके अलावा, उन्होंने तिरुमाला की पहाड़ियों के पास बिजनेस एक्टिविटी पर रोक लगाने की बात भी कही।

देशभर में बनाए जाएंगे वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार देशभर के सभी राज्यों की राजधानियों में भगवान वेंकटेश्वर के मंदिरों का निर्माण करने की योजना बना रही है। नायडू ने कहा, "हम सभी राज्यों की राजधानियों में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर बनाएंगे, ताकि भक्तों को अपने राज्य में ही भगवान के दर्शन हो सके।"

चंद्रबाबू नायडू ने पोते के जन्मदिन पर फैमिली संग की पूजा-अर्चना

बता दें कि चंद्रबाबू नायडू ने 21 मार्च को अपने पोते देवांश के जन्मदिन के अवसर पर बेटे नारा लोकेश और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए थे। इस मौके पर नायडू परिवार ने वेंगमंबा अन्नदान वितरण केंद्र में अन्न प्रसादम वितरण में भी हिस्सा लिया। उन्होंने पोते के जन्मदिन पर एक दिन के प्रसाद वितरण का खर्च टीटीडी अन्नदान ट्रस्ट को दान कर दिया।

वेंकटेश्वर स्वामी की कृपा से कई बार बचा जीवन-सीएम नायडू

अपने बयान में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने वेंकटेश्वर स्वामी के प्रति अपनी गहरी आस्था भी प्रकट की। उन्होंने कहा, "मुझे 24 क्लेमोर माइंस से निशाना बनाया गया था। ऐसे हमले से बचना मुश्किल था, लेकिन भगवान वेंकटेश्वर की दिव्य कृपा से ही बच पाने में सफल रहा। मैं इतने बड़े विस्फोट से बच गया, यह भगवान की अपार शक्ति को साबित करता है।" ये भी पढ़ें:
Pooja

Pooja

Next Story