कौन होगा बीएमसी का नया मेयर..? 11 फरवरी को हो जाएगा फैसला

बीएमसी के चुनाव को संपन्न हुए करीब एक महीना का समय बीत चुका है, लेकिन अभी बीएमसी के नए मेयर को लेकर फैसला नहीं हो पाया है।

Surya Soni
Published on: 4 Feb 2026 10:39 AM IST
कौन होगा बीएमसी का नया मेयर..? 11 फरवरी को हो जाएगा फैसला
X

BMC New Mayor: बीएमसी के चुनाव को संपन्न हुए करीब एक महीना का समय बीत चुका है, लेकिन अभी बीएमसी के नए मेयर को लेकर फैसला नहीं हो पाया है। हाल ही में हुए बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। कई सालों बाद बीएमसी मेयर में बदलाव देखने को मिलेगा। मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को वोट डाले गए थे जबकि 16 जनवरी को वोटों की गिनती हुई थी। अब 11 फरवरी को बीएमसी को नया मेयर मिलने जा रहा है।

11 फरवरी को हो जाएगा फैसला

बीएमसी के चुनाव के एक महीने बाद अब नए मेयर का चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए 11 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है। बीएमसी के नए मेयर के उम्मीदवार के लिए सात फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा, उसके कुछ ही देर बाद मतदान प्रक्रिया होने के साथ नए मेयर के नाम का एलान हो जाएगा। बता दें कि मेयर का पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है।

कौन होगा बीएमसी का नया मेयर..?

हाल ही में हुए BMC चुनाव में भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट ने जीत का परचम लहराया है। हालांकि अभी इस बात पर सहमति नहीं बनी है कि नया मेयर भाजपा से होगा या फिर शिवसेना शिंदे गुट से होगा..? बीएमसी में 227 वार्ड हैं, इस बार के चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 89 सीटें जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटों पर जीत मिली है।

ये नाम रेस में शामिल

बता दें कि मेयर का पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मेयर भाजपा से होगा जबकि उप-महापौर शिंदे शिवसेना से होगा। मेयर पद के लिए जिन नामों में की सबसे अधिक चर्चा है उसमें राजश्री शिरवडकर, रितु तावडे और शीतल गंभीर के नाम शामिल है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि BMC की कमान किसको मिलेगी..?

Surya Soni

Surya Soni

Next Story