• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Bihar Election 2025: पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 6 नवंबर को होगा 121 सीटों पर मतदान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। मंगलवार को पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। बिहार चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के...
featured-img

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। मंगलवार को पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। बिहार चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं ने आखिरी दिन चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगाया। अब बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

इन 18 जिलों में होगा पहले चरण के लिए मतदान

इस बार बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान हो रहा हैं। पहले चरण के लिए बिहार के 18 जिलों की 121 सीटों पर गुरूवार (6 नवंबर) को वोटिंग होगी। पहले चरण में बिहार के मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर जिलों में मतदान होगा। पहले चरण के मतदान में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले चरण में किस दल से कितने उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एनडीए की तरफ से जदयू के 57 उम्मीदवार, बीजेपी के 48, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 13 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 2 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन की तरफ से आरजेडी के 71, कांग्रेस के 24 और वाम दलों के 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) छह-छह सीट पर, सीपीएम तीन सीटों पर और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई सीटों पर दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। मुंगेर की तारापुर विधानसभा सीट से बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी चुनावी मैदान में हैं। लखीसराय विधानसभा सीट से उप मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता विजय कुमार सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। राघोपुर विधानसभा सीट से राजद नेता तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं। सिवान विधानसभा सीट से एनडीए की ओर से बीजेपी के दिग्गज नेता मंगल पांडेय चुनावी मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें:

बिहार चुनाव तारीखों का एलान, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग... 14 को आएंगे नतीजे

गहलोत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार चुनाव में कांग्रेस ने सीनियर ऑब्जर्वर किया नियुक्त

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज