Politics on DD News logo : डीडी न्यूज के लोगो के रंग पर ममता का ऑब्जेक्शन, आखिर क्या है वजह जानिए

Chandramauli
Published on: 21 April 2024 9:19 AM IST
Politics on DD News logo : डीडी न्यूज के लोगो के रंग पर ममता का ऑब्जेक्शन, आखिर क्या है वजह जानिए
X
Politics on DD News logo : नई दिल्ली। समय के साथ सरकारी चैनल दूरदर्शन में भी बदलाव किया गया है। अब डीडी न्यूज का लोगो भी चेंज किया गया। लेकिन डीडी न्यूज के लोगो का रंग लाल से केसरिया करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने इसे पूरी तरह से अवैध और भाजपा समर्थक करार दिया है।
लोगो को लेकर ये बोली ममता दीदी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगो को लेकर कहा कि चुनावों के दौरान दूरदर्शन के 'भगवाकरण' का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, यह कदम अनैतिक और पूरी तरह से अवैध है। इससे पता चलता है कि प्रसार भारती भाजपा के समर्थन में उतर आई है।
चुनाव आयोग से दखल की मांग
चुनाव आयोग को इस मुद्दे पर तत्काल दखल उठाना चाहिए। ममता ने कहा कि अब चुनाव चल रहे हैं इस दौरान डीडी न्यूज का लोगो चेंज कर केसरिया कर भाजपा का समर्थन दर्शाया गया है। ऐसे में निर्वाचन विभाग को तुरंत इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए । यह भी पढ़ें :  Loksabha Election 2024 Rajasthan : 58.28 फीसदी मतदान, इसमें बुजर्गों की हिस्सेदारी ज्यादा, काम आया होम वोटिंग आइडिया
केंद्रीय मंत्री ठाकुर का पलटवार
ममता के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भगवा के प्रति ममता बनर्जी का प्रेम सार्वजनिक रूप से ज्ञात है। उन्होंने कहा कि बेवजह विवाद करना विपक्ष का हमेशा का ही काम रहा है। अब चुनाव में इस मामले को जबरदस्ती मुद्दा बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें :  Moradabad BJP MP Died: मतदान के एक दिन बाद बीजेपी सांसद का निधन, सर्वेश सिंह थे मुरादाबाद से सांसद
मालवीय ने पुराने डीडी लोगो को किया शेयर
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पुराने दिनों के दूरदर्शन के प्रोमो की एक क्लिप भी साझा की है। जिसमें केसरिया लोगो नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को 1982 में रंगीन टीवी मिला और उसी वर्ष दूरदर्शन राष्ट्रीय प्रसारक बन गया। तब इसे केसरिया रंग में ही लॉन्च किया गया था। इसलिए विवाद का तो कोई प्रश्न ही नहीं है।
Chandramauli

Chandramauli

Next Story