Lok Sabha Elections 2024: राहुल के राजा महाराजाओं पर बयान पर सियासी बवाल, बीजेपी बोली- राजपूतों का अपमान
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से एक दूसरे पर बयानों के बाण छोड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजा महाराजाओं पर दिए बयान पर मामला गर्म हो गया है। जिस बयान को वीडियो भारतीय जनता पार्टी नेता अमित मालवीय ने शेयर किया है। राहुल गांधी से तुरंत राजपूत समाज से माफी की मांग की है।
राहुल गांधी का वायरल वीडियो
राहुल गांधी के कर्नाटक के बेल्लारी में दिए भाषण की 24 सेकेंड की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। जिस वीडियो में राहुल गांधी “राजाओं महाराजाओं का राज था जो भी वह चाहते थे वह कर देते थे किसी की जमीन चाहिए होती थी, वह उठा कर ले जाते थे। कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं (Lok Sabha Elections 2024) ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी प्राप्त की लोकतंत्र लाएं और देश को संविधान दिलवाया बोल रहे है।यह भी पढ़े: कर्नाटक में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल को नवाबों और सुल्तानों के अत्याचार याद…Rahul Gandhi should immediately apologise to the Rajput community, for this offensive comment. pic.twitter.com/f0CvcItrqI
— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) April 27, 2024
अमित मालवीय की यह मांग
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी को इस आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए तुरंत राजपूत समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी के बयान पर राजपूत समाज के कई नेताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपमानजनक बताया है। उन्होंने बयान की निंदा करते हुए वापस लेने की मांग की है।यह भी पढ़े: पीएम मोदी की आज कर्नाटक में 4 जनसभा, यूपी में अमित शाह तो राहुल गांधी उड़ीसा में करेंगे प्रचारराहुल गांधी के बयान पर बनासकांठा के राजा ने जताई आपत्ति... @RahulGandhi @INCIndia @BJP4India @BJP4Gujarat#RajputSamaj #PoliticsToday #RiddhirajSingh #Gujarat #GujaratPolitics #GujaratBJP #GujaratCongress pic.twitter.com/yxPwIPv135
— Hind First (@Hindfirstnews) April 28, 2024
पुरुषोत्तम का विवादित बयान
इससे पहले राजपूत समाज को लेकर बीजेपी नेता और लोकसभा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला ने भी विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद राजपूत समाज में आक्रोश छाया हुआ है। इसका असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में देखने को मिला है। पुरुषोत्तम रूपाला की टिप्पणी के बाद बीजेपी के खिलाफ क्षत्रिय समाज लगातार विरोध कर रहा है। उनकी टिकट वापस करने की मांग कर रह है। हालांकि पुरुषोत्तम रूपाला ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली थी। Next Story


