क्या छिपा है नेहरू के बक्सों में? दस्तावेज लौटाओ, सोनिया गांधी को पीएमएमएल ने भेजा पत्र

Rajesh Singhal
Published on: 5 April 2025 1:12 PM IST
क्या छिपा है नेहरू के बक्सों में? दस्तावेज लौटाओ, सोनिया गांधी को पीएमएमएल ने भेजा पत्र
X

PMML Nehru Documents: प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर जवाहरलाल नेहरू के निजी संग्रह से 2008 में वापस लिए गए दस्तावेजों तक पहुंच की मांग की है। यह पत्र PMML की नवगठित सोयायटी की पहली वार्षिक आम बैठक से पहले भेज दिया गया है, और पहली बार आधिकारिक रूप से नेहरू के पात्रों और कागजातों को लेकर सोनिया गांधी से संपर्क किया गया है। (PMML Nehru Documents) इससे पहले फरवरी 2024 में हुई वार्षिक आम बैठक में भी सोनिया गांधी की कस्टडी में मौजूद मौजूद दस्तावेजों को लेकर चर्चा हुई थी, लेकिन उसे समय कोई औपचारिक पत्राचार नहीं किया गया था।

नेहरू की चिठि्ठयों की वापसी को लेकर उठा

प्रंधानमंत्री संग्रहालय ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर नेहरू से जुड़े दस्तावेज तक पहुंच की मांग की है। PMMLकी ओर से भेजे गए पत्र में अनुरोध किया गया है कि शोधकर्ताओं को इन दस्तावेजों तक पहुंच दी जाए जिससे वे आधुनिक भारतीय इतिहास को बेहतर ढ़ग से समझ सकें। इसके साथ ही संस्थान ने नेहरू से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पत्राचार और सामग्रियों को दान करने की अपील की है। गौरतलब है कि मई 2008 में, यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान सोनिया गांधी ने नेहरू के निजी संग्रह से 51 बक्से अपने पास ले लिए थे, जो अब विवाद का केंद्र बने हुए हैं।

इतिहास के पन्नों से दूर नेहरू की चिट्ठियां

फरवरी 2024 में हुई PMML की पिछली वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के उपाध्यक्ष के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। उस बैठक में चर्चा का एक बड़ा हिस्सा PMML के संग्रह में शामिल नेहरू के निजी कागजातों पर केंद्रित रहा था। सदस्यों की राय थी कि सोनिया द्वारा लिए गए कागजात वापस लिए जाने चाहिए। ये कागजात 1971 में इंदिरा गांधी ने (नेहरू पत्रों के उत्तराधिकारी के रूप में) और बाद में सोनिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय को दान किर दिए थे।
यह भी पढ़ें:
ट्रंप के टैरिफ वार से धड़ाम गिरा अमरीकी शेयर मार्केट, 2020 के बाद पहली बार इतने खराब हुए हालात Waqf Bill: ‘मस्जिदें रहेंगी महफूज़’, रविशंकर प्रसाद ने दिया बड़ा बयान, वक्फ बिल पर जानें क्या बोले बीजेपी नेता
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story