PM Narendra Modi: हमारे पास समय सीमित और लक्ष्य हैं बड़े, किस बारे में बोले पीएम मोदी?

Pushpendra Trivedi
Published on: 29 April 2025 2:37 PM IST
PM Narendra Modi: हमारे पास समय सीमित और लक्ष्य हैं बड़े, किस बारे में बोले पीएम मोदी?
X

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को YUGM कॉन्क्लेव को संबोधित किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पास समय सीमित है और लक्ष्य बड़े हैं। हालांकि, पीएम मोदी ने ये भी साफ किया कि वह वर्तमान स्थिति के लिए नहीं बोल रहे हैं। कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमने विकसित भारत के लक्ष्य के लिए अगले 25 साल की समय-सीमा तय की है। हमारे पास समय सीमित है, लक्ष्य बड़े हैं।

विकसित भारत के लिए समय कम

मैं ये बात वर्तमान के लिए नहीं कह रहा हूं। इसलिए ये जरूरी है कि हमारे आइडिया से लेकर प्रोटोटाइप तक का सफर भी कम से कम समय में पूरा हो। जब हम लैब से बाज़ार की दूरी कम कर देते हैं, तो रिसर्च के नतीजे लोगों तक तेज़ी से पहुंचने लगते हैं। इससे रिसर्च को भी प्रेरणा मिलती है। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां सरकार एकेडेमिया साइंस और रिसर्च के लोग बड़ी सख्या में हैं। इसी को युग्म कहते हैं। इसमें विकसित भारत के स्टेकहोल्डर एक साथ जुडे हैं, जो दूसरों की सेवा में जीवन समर्पित करता है वही असल में जीता है। ऐसा हमारे शास्त्रों में कहा गया है।

PM Narendra Modi

देश का भविष्य है युवा

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी पर निर्भर होता है। जरूरी यह है कि युवाओं को तैयार किया जाए। इसके लिए एजुकेशन सिस्टम का सही होना जरूरी है। इसके लिए नई एजुकेशन पॉलिसी बनाई गई है। इसके लिए क्लास वन से क्लास 10 तक नई पुस्तक तैयार कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज अलग-अलग सेक्टर में रिसर्च के आयाम स्थापित कर रहा है। भारत ने 422 मीटर का हायपरलू आईआईटी मद्रास ने तैयार किया, यह विकसित भारत की तस्वीर है।

यह भी पढ़ें:

पहलगाम अटैक: जिपलाइन पर झूलते टूरिस्ट के कैमरे में कैद हुआ मौत का मंजर... सैलानी ने क्या सुनाई आपबीती?

जब कश्मीर था हिंदुओं का गढ़... फिर कैसे बन गया मुस्लिम बहुल इलाका? जानिए क्यों अब भी चलन में हैं ब्राह्मण सरनेम

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story