PM Modi ने भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, 100 से ज्यादा देश शामिल

Prashant Dixit
Published on: 26 Feb 2024 2:26 PM IST
PM Modi ने भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, 100 से ज्यादा देश शामिल
X
लखनऊ (डिजिटल डेस्क) PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में देश के सबसे बड़े ग्लोबल टेक्सटाइल प्रोग्राम में भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन किया है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देश शामिल हुए हैं। भारत टेक्स 2024 आज 26 फरवरी से शुरू होकर बृहस्पतिवार 29 फरवरी तक तीन दिन चलेगा। इसका आयोजन दिल्ली के नए भारत मंडपम में हो रहा है।
कार्यक्रम सिर्फ एक टेक्सटाइल एक्सपो नहीं
पीएम मोदी (PM Modi) ने कार्यक्रम में कहा, आज का कार्यक्रम सिर्फ एक टेक्सटाइल एक्सपो नहीं है। इस घटना के एक सूत्र से कई बातें जुड़ी हुई हैं, इंडिया टैक्स का यह आदर्श वाक्य भारत के गौरवशाली इतिहास को आज की प्रतिभा के साथ जोड़ता है, भारत का कर फॉर्मूला प्रौद्योगिकी को संस्कृति के साथ जोड़ना है, भारत टैक्स का आदर्श वाक्य शैली, स्थायित्व, पैमाने और कौशल को एक साथ लाना है।
यह भी पढ़े: संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख का करीबी टीएमसी नेता अजीत मैतई गिरफ्तार...
भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि हम विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, भारत के टेक्सटाइल सेक्टर का वैल्यूएशन 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है, कपड़े बनाने वाले हर 10 साथियों में से 7 महिलाएं हैं, हैंडलूम में तो इससे भी ज्यादा हैं। टेक्सटाइल के साथ खादी ने हमारे भारत की महिलाओं को एक नई शक्ति दी है।
टेक्सटाइल सेक्टर का योगदान और बढ़ेगा
पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि बीते 10 सालों में हमारी सरकार ने जो भी प्रयास किए, उसने खादी को विकास और रोजगार दोनों का साधन बनाया है, विकसित भारत बनाने में टेक्सटाइल सेक्टर का योगदान और बढ़ाने के लिए बहुत बड़े दायरे में काम रहे हैं, हम 4T के तहत ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, टैलेंट और ट्रेनिंग पर फोकस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी का फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर मुख्य फोकस रहा।
यह भी पढ़े: किसानों का आंदोलन जारी, ट्रैक्टर मार्च के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर अलर्ट…
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story