Parakram Diwas 2024: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Prashant Dixit
Published on: 23 Jan 2024 2:42 PM IST
Parakram Diwas 2024: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
X
Parakram Diwas 2024: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को पराक्रम दिवस की बधाई दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताजी को 127वीं जयंती पर याद किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस (Parakram Diwas 2024) की शुभकामनाएं। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा देता रहता है।
यह भी पढ़े: संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख 5 दिवसीय भारत दौरे पर आए, महात्मा गांधी को राजघाट पर दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो किया शेयर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आज भारत माता के वीर सपूत सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। देश पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) के रूप में नेताजी की जयंती को मनाता है। सुभाष चंद्र बोस ने साहस और आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी सत्ता के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा। नेताजी वो शख्स थे, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था, देश का कोई ऐसा हिस्सा नहीं, जो नेताजी को नमन न कर रहा हो और उनकी विरासत को संजो न रहा हो, सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की अनेक शुभकामनाएं। इस साल देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 127वीं जयंती मना रहा है।
यह भी पढ़े: संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख 5 दिवसीय भारत दौरे पर आए, महात्मा गांधी को राजघाट पर दी श्रद्धांजलि
राहुल गांधी व अन्य नेताजी को किया याद
पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) दिल्ली संविधान सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि "नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 127वीं जयंती पर हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि। गांधी, नेहरू, आज़ाद, सुभाष और झाँसी रेजिमेंट की रानी नामक ब्रिगेड के साथ नेताजी की भारतीय राष्ट्रीय सेना ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अभिन्न भूमिका निभाई। वह बहुलवाद, सामाजिक और आर्थिक न्याय, सहिष्णुता और लैंगिक समावेशिता के भारतीय मूल्यों के अग्रणी उदाहरण थे। जय हिन्द!
यह भी पढ़े: संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख 5 दिवसीय भारत दौरे पर आए, महात्मा गांधी को राजघाट पर दी श्रद्धांजलि
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story