बाढ़ की चपेट में कई राज्य, पीएम मोदी करेंगे आपदा प्रभावित राज्यों का दौरा

Surya Soni
Published on: 6 Sept 2025 7:39 AM IST
बाढ़ की चपेट में कई राज्य, पीएम मोदी करेंगे आपदा प्रभावित राज्यों का दौरा
X
Heavy rain in India: इस बार मानसून की बारिश से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब में देखने को मिला। पंजाब के करीब 2 हज़ार गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। इसके साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में भी बारिश का कहर देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

कई राज्यों में सड़क मार्ग को पहुंचा भारी नुकसान

इस बार उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से काफी नुकसान भी हुआ है। पंजाब के हालात कई दिनों तक चिंताजनक बने रहे। भारी बारिश से उत्तर भारत के कई राज्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से सड़कों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है तथा जनहानि भी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही इन बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे।

केंद्र सरकार भी काफी गंभीर

देश में आई इस आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार भी काफी गंभीर नज़र आ रही है। जहां पीएम मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने 1 सितंबर को जम्मू का दौरा किया और जम्मू संभाग के वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल एम्स ने उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम भेजी है।

हिमाचल प्रदेश में भी भारी तबाही

इस बार हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर कहर मचाया है। हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में इसका असर काफी अधिक देखने को मिला। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के आंकड़ों के मुताबिक, 20 जून से अब तक राज्य में 355 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, अचानक आई बाढ़ और मकान ढहने की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल देखने को मिला है। ये भी पढ़ें: ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा? डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की जल्द होगी मुलाकात
Surya Soni

Surya Soni

Next Story