PM Modi Rally In Assam: अगरतला रैली में पीएम ने कांग्रेस को लिया आढ़े हाथ, कहा- ‘लूट ईस्ट पॉलिसी’ को 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' में बदला

Pushpendra Trivedi
Published on: 17 April 2024 5:38 PM IST
PM Modi Rally In Assam: अगरतला रैली में पीएम ने कांग्रेस को लिया आढ़े हाथ, कहा- ‘लूट ईस्ट पॉलिसी’ को एक्ट ईस्ट पॉलिसी में बदला
X
PM Modi Rally In Assam: अगरतला। पीएम मोदी ने आज त्रिपुरा के अगरतला में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को आढ़े हाथों लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर पूर्व ने भारत को विकास की ओर ले जाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस शासन के दौरान सालों तक कोई विकास नहीं हुआ, जो कि नॉर्थ पूर्व के राज्यों के साथ अन्याय है। पीएम मोदी लगातार चुनाव रैलियां कर रहे हैं। आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसलिए बीजेपी ने भी अपना पूरा जोर लगा दिया है।
त्रिपुरा को कम्युनिस्टों ने किया बर्बाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि “कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। लेकिन आज दिल्ली में बैठी सरकार नॉर्थ ईस्ट वाले राज्यों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए नॉर्थ ईस्ट राजनीति का नहीं बल्कि प्रेम और व्यवहारिकता का विषय है।”
कांग्रेस की नॉर्थ ईस्ट पर एक ही पॉलिसी थी...
पीएम मोदी ने कहा, ‘बीजेपी की सरकार में आपका मोबाइल का बिल 400-500 रुपए आता है। अगर केंद्र में कांग्रेस की गवर्मेंट होती तो आपका मोबाइल बिल 4000 या 5000 रुपए से कम नहीं होता।’ उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक ही नीति थी “लूट ईस्ट पॉलिसी” उसे मोदी सरकार ने "एक्ट ईस्ट पॉलिसी" में बदल दिया है।
मैने एक दशक में 50 से ज्यादा दौरे किए
प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हम पूर्वोत्तर में लगातार काम करने में लगे हुए हैं। मैं एकमात्र प्रधानमंत्री हूं, जिसने एक दशक में 50 से ज्यादा बार पूर्वोत्तर का दौरा किया है। आज भाजपा, त्रिपुरा के लिए विकास के नजरिए की राजनीति से देखती है। यह भी देखें: Banswara Lok Sabha Seat: बांसवाड़ा सीट पर कैसे कमजोर हुई कांग्रेस..? आखिर पर्चा भरने के बाद देना पड़ा बीएपी को समर्थन
Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story