PM Modi: 'चिनाब ब्रिज, अटल सेतु...चारों दिशाओं में दिखेगा विकास' रामेश्वर की जनसभा में क्या बोले PM मोदी?

Vivek Chaturvedi
Published on: 6 April 2025 4:26 PM IST
PM Modi: चिनाब ब्रिज, अटल सेतु...चारों दिशाओं में दिखेगा विकास रामेश्वर की जनसभा में क्या बोले PM मोदी?
X
PM Modi Rameswaram Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के रामेश्वर पहुंचे। उन्होंने यहां देश के सबसे बड़े वर्टिकल पुल पंबन ब्रिज का लोकार्पण किया। (PM Modi Rameswaram Visit) वहीं कई और विकास योजनाओं की भी सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामेश्वर में जनसभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि आज रामनवमी का पावन पर्व है, इस पुनीत मौके पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर में सूर्य किरणों ने रामलला का भव्य तिलक किया है। भगवान श्रीराम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है।

8300 करोड़ के प्रोजेक्ट की दी सौगात

PM नरेंद्र मोदी ने रामेश्वरम में कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। मुझे रामनाथ स्वामी मंदिर में प्रार्थना करने का मौका मिला। इस खास दिन पर मुझे 8300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को सौंपने का अवसर मिला। यह रेल- सड़क परियोजनाएं तमिलनाडु में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी, मैं इन परियोजनाओं के लिए तमिलनाडु के भाइयों-बहनों को बधाई देता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हजारों साल पुराने शहर को 21वीं सदी के इंजीनियरिंग चमत्कार से जोड़ा जा रहा है। मैं अपने इंजीनियर्स और श्रमिकों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं।
PM Modi Rameswaram Visit

'10 साल में दोगुना हुआ इकोनॉमी का साइज'

PM मोदी ने कहा कि यह पुल भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है। इसके नीचे से बड़े जहाज गुजर सकेंगे और इस पर ट्रेनें भी तेजी से चल सकेंगी। मैंने अभी कुछ देर पहले ही एक नई ट्रेन सेवा और एक जहाज को हरी झंडी दिखाई है। PM मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है। इतनी तेज ग्रोथ का एक बड़ा कारण हमारा शानदार मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भी है। बीते 10 सालों में हमने रेल, रोड, एयरपोर्ट, पानी, पोर्ट, बिजली, गैस पाइपलाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब छह गुना बढ़ाया है।

'तमिलनाडु के सामर्थ्य से तेज होगी भारत की ग्रोथ'

PM मोदी ने कहा कि आज देश में बहुत तेजी से मेगा प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। आप नॉर्थ में देखेंगे तो जम्मू कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक चिनाब ब्रिज बना है। वेस्ट में जाएंगे तो मुंबई में देश का सबसे लंबा सी ब्रिज अटल सेतु बना है। ईस्ट में जाएंगे तो असम के बोगीबील ब्रिज के दर्शन होंगे। साउथ में आते हैं तो दुनिया के गिने चुने वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज में से एक पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा हुआ है। PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत के सफर में तमिलनाडु का बहुत बड़ा रोल है। मैं मानता हूं तमिलनाडु का सामर्थ्य जितना ज्यादा बढ़ेगा, भारत की ग्रोथ उतनी तेज होगी। बीते दशक में तमिलनाडु के विकास के लिए 2014 की तुलना में तीन गुना ज्यादा पैसा केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Pamban Bridge: PM मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी
यह भी पढ़ें: रामनवमी पर सूर्य की किरणों ने किया रामलला का अभिषेक, देखें वीडियो
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story