PM Modi ने 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की रखी नींव, बोले- आज के भारत ने छोटे सपने देखना...

Prashant Dixit
Published on: 26 Feb 2024 5:33 PM IST
PM Modi ने 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की रखी नींव, बोले- आज के भारत ने छोटे सपने देखना...
X
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी है। पीएम मोदी ने सोमवार दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 41,000 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। हर स्टेशन की थीम हेरिटेज रखी गई है।
ट्रैवल एक्सपीरिएंस होगा बेहतर
पीएम मोदी (PM Modi) ने पैसेंजर्स के ट्रैवल एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है। इनकी आधारशिला और पूरे भारत में ओवरब्रिज और अंडरपास का भी उद्घाटन किया। ये कार्य लोगों के लिए ईज ऑफ लिविंग को आगे बढ़ाएंगे। हर स्टेशन की थीम हेरिटेज रखी गई है।
यह भी पढ़े: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, सत्ता में आए तो अग्निपथ योजना खत्म कर…
भारत बड़े सपने साकार भी करता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) इस मौके पर कहा कि भारत अब बड़े सपने देखता है, अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करता है, देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा, देश भर के 554 रेलवे स्टेशन विरासत और विकास के प्रतीक होंगे।
PM Narendra Modi
दस साल में नया भारत बनते देखा
हमने (PM Modi) बीते दस साल में नया भारत बनते देखा है। एक दशक पहले तक अमृत भारत योजना, वंदे भारत जैसी रेलगाड़ियां नहीं थीं। अब रेलवे, परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जल्द ही बनने जा रहे हैं। आज रेलवे से जुड़ी 2,000 से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया गया है। यह भी पढ़े: पीएम ने भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन, तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज, 100 से ज्यादा देश शामिल
OTT INDIA खबरों से रखेगा अपडेट
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story