Sadasyata Abhiyan 2024: पीएम मोदी ने फिर से ली BJP की सदस्यता, जानें इसके पीछे की वजह

Vibhav Shukla
Published on: 2 Sept 2024 7:40 PM IST
Sadasyata Abhiyan 2024: पीएम मोदी ने फिर से ली BJP की सदस्यता, जानें इसके पीछे की वजह
X
Sadasyata Abhiyan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 की शुरुआत की। इस आयोजन को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' नाम दिया गया है। BJP के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाया और सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। पीएम मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके फिर से BJP की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी का सदस्यता अभियान

इस अभियान के अंतर्गत, BJP ने पार्टी का सदस्य बनने के लिए मिस्ड कॉल नंबर- 8800002024 जारी किया है। इसके अतिरिक्त, लोग नमो ऐप के माध्यम से भी BJP की सदस्यता ले सकते हैं। इस कार्यक्रम के साथ ही, पूरे देश में BJP का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की संगठन को प्राथमिकता

भाजपा के 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' के शुभारंभ पर, BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्रशासन की व्यस्तताओं के बावजूद हमेशा संगठन को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने इस बात की सराहना की कि पीएम मोदी ने व्यस्त समय में भी पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते रहते  है।
ये भी पढ़ें- Kejriwal Bail Hearing: CBI ने SC से मांगा और वक्त, अब 5 सितंबर तक जेल में ही रहेंगे केजरीवाल
पूरे देश में सदस्यता अभियान शुरू
BJP के केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता अमित शाह ने इस मौके पर बताया कि BJP दुनियाभर में अनूठी पार्टी है, क्योंकि कोई भी अन्य राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता नवीनीकरण नहीं करता। भाजपा का संविधान हर 5-6 साल में पार्टी के सभी सदस्यों को फिर से सदस्यता दिलाने का प्रावधान करता है। कोरोना महामारी के चलते यह अभियान सीमित रूप से चल पाया था, लेकिन अब 2 सितंबर से पार्टी ने पूरे देश में अपने सदस्यता अभियान को फिर से शुरू कर दिया है।

10 करोड़ से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना

BJP का लक्ष्य इस बार 10 करोड़ से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है। जिन राज्यों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है, वहां यह अभियान बाद में शुरू किया जाएगा, ताकि पार्टी की सदस्यता संख्या में और इज़ाफा हो सके। BJP के अधिकारियों के अनुसार, पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकाल में 2014-15 में 11 करोड़ लोगों ने BJP की सदस्यता ली थी। 2019 के सदस्यता अभियान में 7 करोड़ लोग शामिल हुए थे, जिससे अब तक लगभग 18 करोड़ लोग BJP के सदस्य बन चुके हैं।
Vibhav Shukla

Vibhav Shukla

Next Story