दुबई जाने का प्लान बना रहे है ? तो पहले जान लीजिये ये नए नियम, वरना आपका वीजा हो सकता है रद्द
Dubai New Tourist Visa Rules दुबई ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किए हैं, जिससे पर्यटकों का वीजा रिजेक्ट होने की दर 6% तक पहुंच गई है। जाने क्या है नए नियम ?
Dubai New Tourist Visa Rules: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने हाल ही में अपने वीजा नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों के चलते भारतीय पर्यटकों को वीजा आवेदन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब दुबई जाने के लिए वीजा पाना पहले जितना आसान नहीं रहा। पहले जहां करीब 99 फीसदी वीजा आवेदन मंजूर हो जाते थे वहीं अब वीजा आवेदन खारिज होने की दर बढ़ गई है।
5 से 6 प्रतिशत वीसा हो रहे रिजेक्ट
पहले जहां वीजा आवेदन खारिज होने की दर सिर्फ 1-2 प्रतिशत थी, वहीं अब यह बढ़कर रोजाना 5-6 प्रतिशत तक पहुंच गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हर 100 वीजा आवेदन में से 5-6 आवेदन खारिज हो रहे हैं। इस नई स्थिति के कारण पर्यटकों को न केवल वीजा शुल्क का नुकसान हो रहा है, बल्कि जिन्होंने पहले ही उड़ान के टिकट और होटल की बुकिंग कर रखी थी, उन्हें भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
क्या है नए नियम ?
यूएई ने पर्यटक वीजा के लिए कुछ नए और कड़े नियम लागू किए हैं। • अब यात्रियों को अपने रिटर्न टिकट की एक कॉपी इमीग्रेशन डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी, जो पहले हवाई अड्डे पर अधिकारियों द्वारा देखी जाती थी। • इसके अलावा, पर्यटकों को होटल रिजर्वेशन का प्रमाण देना होगा। • अगर आप अपने परिवार के साथ ठहरने जा रहे हैं, तो उन्हें अपने मेज़बान से ठहरने का प्रमाण-पत्र भी दिखाना होगा। • साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि पर्यटकों के पास दुबई में घूमने के लिए पर्याप्त पैसे हैं की नहीं। इसके लिए उन्हें बैंक स्टेटमेंट या स्पॉन्सरशिप लेटर दिखाना होगा। ये नए नियम 8 दिसंबर 2024 से लागू हुए हैं, आपको बता दें कि दुबई शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुवात होने वाली है। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक दुबई पहुंचते हैं और इन नए नियमों की जानकारी न होने के कारण पर्यटकों को न केवल वीजा शुल्क का नुकसान हो रहा है।
60 लाख भारतीय हर साल जातें हैं दुबई
यह बात ध्यान देने योग्य है कि पहले दुबई के लिए लगभग 99 प्रतिशत वीजा आवेदन स्वीकृत होते थे, लेकिन अब अच्छी तरह से तैयार की गई फाइलों को भी यूएई के अधिकारी रिजेक्ट कर रहे हैं। भारत से हर साल लाखों लोग दुबई घूमने जाते हैं, और 2023 में 60 लाख से ज्यादा भारतीय पर्यटक दुबई गए थे। नए नियमों के कारण कई यात्री इनसे अनजान हैं, और यही कारण है कि उनके वीजा रिजेक्ट हो रहे हैं। यह भी पढ़े:-
• 'सीरिया' का क्या होगा भविष्य? क्या मिडिल ईस्ट का नया 'अफगानिस्तान' बनेगा सीरिया ?
-
• कर्नाटक के मंत्री का सुझाव, ‘इन रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का बदला जाये समय, बढ़ जायेगा रेलवे का राजस्व’, रेल मंत्री को लिखा पत्र
-
• फिर से फिलीपींस के ज्वालामुखी कनलाओन ने उगला लावा, 87000 लोगों को किया गया विस्थापित, देखे VIDEO
Next Story


