Places to Visit Near Ayodhya: अयोध्या आएं तो गोरखपुर जरूर जाएँ, देखें तेजी से बदलते इस शहर के फेमस प्लेसेस

Preeti Mishra
Published on: 16 Jan 2024 2:46 PM IST
Places to Visit Near Ayodhya: अयोध्या आएं तो गोरखपुर जरूर जाएँ, देखें तेजी से बदलते इस शहर के फेमस प्लेसेस
X
लखनऊ (डिजिटल डेस्क)। Places to Visit Near Ayodhya: पुरे देश को 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम के भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) का बेसब्री से इंतजार है। आज 16 जनवरी से राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह अयोध्या में शुरू भी हो गया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर का उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) करेंगे। ऐसे में 22 जनवरी के बाद देश-विदेश से भक्तों और टूरिस्ट्स का अयोध्या आना शुरू हो जायेगा। एक अनुमान के अनुसार प्रतिदिन अयोध्या में तीन लाख से ज्यादा लोग राम लल्ला का दर्शन करने आएंगे। यूँ तो राम मंदिर के अलावा अयोध्या में भी कई जगहें जहाँ लोग घूमना चाहेंगे लेकिन यदि आप कहीं दूर से आ रहे हैं तो यही सही समय है जब आप अयोध्या घूमने के अलावा प्रभु राम की नगरी के आस पास (Places to Visit Near Ayodhya) भी कुछ जगहों को देखने और जानने का प्रयास करें। अयोध्या के पास 200 किमी के रेंज में कई ऐसे शहर हैं जहां आप जाकर ना सिर्फ शांति का अनुभव करेंगे बल्कि इतिहास और वर्तमान में हो रहे परिवर्तन का साक्षी बनेंगे। अयोध्या के पास ऐसा ही एक शहर है गोरखपुर।
Gorakhpur Railway Station उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) का यह शहर वैसे तो अपने आप में इतिहास को समेटे हुए है लेकिन वर्तमान में इसका बदलता स्वरुप भी लोगों के देखने लायक है। चमचमाती फोरलेन सड़कें, साफ़ सुथरा शहर, बढ़ता औद्योगीकरण, नए बनते पांच सितारा होटल्स इस शहर की नयी पहचान बन रहे हैं। तो यदि आप अयोध्या आ रहे हैं और आस पास की कोई जगह भी देखना चाहते हैं तो गोरखपुर (Gorakhpur) बेस्ट है। आज हम इस आर्टिकल में आपको ना सिर्फ गोरखपुर के फेमस प्लेसेस के बारे में बताएँगे बल्कि अयोध्या से गोरखपुर (Ayodhya to Gorakhpur Distance) कैसे पहुंचे इस बात पर भी पूरा प्रकाश डालेंगे।
कैसे पहुंचे अयोध्या से गोरखपुर (How to Reach Gorakhpur From Ayodhya)
गोरखपुर (Places to Visit Near Ayodhya), अयोध्या से लगभग 140 किमी दूर है। ये दोनों शहर सड़क और रेल रूट दोनों तरह से जुड़े हुए हैं। दोनों शहर सड़क मार्ग से NH 27 से जुड़े हुए हैं। यदि आप अपने साधन से अयोध्या से गोरखपुर जाना चाहते हैं तो आप दो से ढाई घंटे में गोरखपुर आसानी से पहुंच सकते हैं। यही नहीं अब वन्दे भारत जैसे आधुनिक ट्रैन अयोध्या और गोरखपुर को आपस में जोड़ती है। आप इस ट्रेन के माध्यम से 2 घंटे से कम समय में अयोध्या से गोरखपुर जा सकते हैं। दोनों जगहों पर अब एयरपोर्ट बन चूका है लेकिन अभी कोई डायरेक्ट फ्लाइट शुरू नहीं हुई है। वैसे दोनों शहरों के बीच सीढ़ी उड़ान सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी।
गोरखपुर में घूमने के लिए पांच बेहतरीन जगहें (Five best places to visit in Gorakhpur)
पूर्वी उत्तर प्रदेश में बसा गोरखपुर अपने आप में इतिहास को समेटे हुए है। गोरखपुर में कई आकर्षण के केंद्र हैं। ये आकर्षण गोरखपुर के विविध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और मनोरंजक पहलुओं को प्रदर्शित करते हैं। शहर में आने वाले पर्यटक ऐतिहासिक महत्व, आध्यात्मिक शांति और आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं के मिश्रण का अनुभव कर सकते हैं।
गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple)-
यह प्राचीन मंदिर एक प्रमुख संत और नाथ मठ आंदोलन के संस्थापक गुरु गोरखनाथ को समर्पित है। मंदिर परिसर में गोरखनाथ मठ शामिल है, जो एक आश्रम और आध्यात्मिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में कार्य करता है। वास्तुकला और आध्यात्मिक माहौल इसे एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बनाता है। मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर प्रागण में एक महीने तक चलने वाला भव्य मेला लगता है जिसको देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
गीता प्रेस (Geeta Press)-
गीता प्रेस एक प्रसिद्ध प्रकाशन गृह है जो हिंदू धर्मग्रंथों और आध्यात्मिक पुस्तकों सहित अपने धार्मिक साहित्य के लिए जाना जाता है। प्रेस में प्राचीन पांडुलिपियों और कलाकृतियों को प्रदर्शित करने वाला एक संग्रहालय भी है। यह एक सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र है जो भक्तों और विद्वानों को समान रूप से आकर्षित करता है। गीता प्रेस हिन्दू धर्म से सम्बंधित पुस्तकों को छाप कर बहुत ही कम कीमत पर लोगों को उपलब्ध कराता है।
रामगढ ताल (Ramgarh Taal)-
रामगढ़ ताल गोरखपुर के मध्य में स्थित एक सुंदर झील है। यह पिकनिक और आरामदायक सैर के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। झील हरे-भरे हरियाली से घिरी हुई है, और नौकायन की सुविधा उपलब्ध है, जो इस शांत गंतव्य के आकर्षण को बढ़ाती है। यह जगह इस समय गोरखपुर का हॉटेस्ट प्लेस बन चुका है। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद इस जगह का कायाकल्प हो गया है। यहाँ अब दो फाइव स्टार होटल बन चुके हैं तो वहीँ इस झील में पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला क्रूज भी आकर्षण का एक बड़ा केंद्र बना गया है।
आरोग्य मंदिर (Arogya Mandir)-
आरोग्य मंदिर एक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र है जो पारंपरिक और आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रथाओं को जोड़ता है। यह कई प्रकार के आयुर्वेदिक उपचार, योग कक्षाएं और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करता है। आगंतुक कल्याण कार्यक्रमों का पता लगा सकते हैं और समग्र स्वास्थ्य प्रथाओं के बारे में जान सकते हैं। यहाँ लोगों का इलाज नेचुरोपैथी के माध्यम से किया जाता है। वीर बहादुर सिंह तारामंडल (Veer Bahadur Singh Planetarium)-
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के नाम पर रखा गया तारामंडल एक शैक्षिक और मनोरंजक सुविधा है। इसमें खगोल विज्ञान शो, प्रदर्शनियाँ और इंटरैक्टिव सत्र शामिल हैं, जो इसे खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों और आम जनता दोनों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाता है। यह तारामंडल भी गोरखपुर में रामगढ ताल के पास ही स्थित है। यह भी पढ़ें: Jamun Fruit: जामुन के सहारे भगवान राम ने काटे थे अपने वनवास के दिन, फल ही नहीं पत्तियां और बीज भी है बहुत फायदेमंद
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story