पुलिस ने पकड़ा पेट्रोल पंप से भागने वाले को! वायरल वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी

पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागा शख्स, मगर पुलिस थी तैयार! वायरल वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी। अभी क्लिक करें!

Girijansh Gopalan
Published on: 31 May 2025 9:01 AM IST
पुलिस ने पकड़ा पेट्रोल पंप से भागने वाले को! वायरल वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी
X
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जो हंसी भी छुड़ाता है और हैरानी भी। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक शख्स की चालाकी पलटवार कर गई। अगर आप भी सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज के शौकीन हैं, तो ये वीडियो आपके लिए मस्त टाइमपास है। चलिए, बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है, जो लोगों को हंसा रहा है।

पेट्रोल पंप पर चालाकी, पुलिस ने लगाई फटकार

वीडियो में एक पेट्रोल पंप का सीन है। एक शख्स अपनी कार में पेट्रोल या गैस भरवाने पहुंचता है। फ्यूल भरने के बाद वो कार से बाहर निकलता है, और पेट्रोल पंप का कर्मचारी पैसे लेने के लिए कार की आगे वाली सीट के पास जाता है। लेकिन ये क्या! कार का मालिक चुपके से कार में बैठता है और बिना पैसे दिए फरार होने की कोशिश करता है। मगर उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। क्यों? क्योंकि ठीक उसकी कार के पीछे पुलिस की गाड़ी खड़ी थी! जैसे ही वो भागता है, पुलिस भी उसके पीछे लग जाती है। ये सीन देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हंसी का डोज

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'crazyiest_comments' अकाउंट से शेयर किया गया है, और कैप्शन में लिखा है, "कौन कहता पुलिस टाइम पर नहीं आती।" वीडियो के साथ एक कमेंट का स्क्रीनशॉट भी है, जिसमें लिखा है, "पहली बार पुलिस टाइम पर आई।" लोग कमेंट्स में जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पुलिस टाइम पर नहीं आई, पुलिस तो वहीं थी।" दूसरे ने चुटकी ली, "भाई, इंडिया की पुलिस थी, तभी टाइम पर आई है।"

वीडियो देखकर हंस लें जरा

ये भी पढ़ें:हाथी ने दिखाया ऐसा दमखम, नदी में फंसी कार को चुटकियों में खींच लिया! वायरल वीडियो
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story