Perfume Tips: कहीं आप गलत तरीके से तो नहीं लगा रहे परफ्यूम, इन टिप्स की मदद से करें इस्तेमाल

परफ्यूम लगाने का शौक किसे नहीं होता हैं, परफ्यूम तो हर कोई लगाता हैं, लेकिन इसको लगाने का सही तरीका लोगों को नहीं पता होता हैं।

Jyoti Patel
Published on: 10 April 2025 7:40 AM IST
Perfume Tips: कहीं आप गलत तरीके से तो नहीं लगा रहे परफ्यूम, इन टिप्स की मदद से करें इस्तेमाल
X
Perfume Tips: परफ्यूम लगाने का शौक किसे नहीं होता हैं। हम खुद को महकाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करतें हैं। कुछ लोगों को तो परफ्यूम कलेक्ट करने का भी शौक होता हैं। परफ्यूम तो हर कोई लगाता हैं, लेकिन इसको लगाने का सही तरीका अधिकांश लोगों को नहीं पता होता हैं। कुछ लोगों को इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं हैं की शरीर के कुछ हिस्सों पर परफ्यूम का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। परफ्यूम में अलग अलग तरह के कैमिकल्स होते हैं, को जो हमारी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकतें हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं शरीर के किन हिस्सों पर परफ्यूम नहीं लगाना चाहिए।

अंडरआर्म्स में नहीं लगाएं परफ्यूम

अक्सर लोग अंडरआर्म्स में ज्यादा परफ्यूम लगाते हैं, उन्हें लगता हैं ऐसा करने से उनमे से पूरे दिन बदबू नहीं आएगी। तो आपका ऐसा सोचना गलत हैं। आपको अंडरआर्म में शेविंग नहीं करनी चाहिए और खासतौर पर जिस समय आपने शेविंग की हो तब तो बिल्कुल भी नहीं। क्योंकि शेविंग के बाद स्किन थोड़ी संवेदनशील हो जाती है।ऐसे में परफ्यूम लगाने से जलन पैदा हो सकती है। अंडरआर्म में परफ्यूम लगाने से आपके अंडरआर्म्स की स्किन काली हो सकती है। इसलिए आप परफ्यूम को कपड़े ऊपर से लगाएं।

कान के पास नहीं लगाएं

परफ्यूम लगाते समय इस बात का ध्यान रखें की आप परफ्यूम कान के पास नहीं लगाएं। क्योंकि परफ्यूम में अल्कोहल और कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो कान की स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं कान के अंदर परफ्यूम लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। आप अपने कानों के पीछे की त्वचा पर परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंखो के पास नहीं करें परफ्यूम का इस्तेमाल

आंखे हमारी शरीर का नाजुक भाग होती हैं। इसके अलावा आंखों के आसपास की स्किन भी काफी सेंसेटिव होती है। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत पतली होती है और काले घेरों से लेकर फाइन लाइन्स तक के निशान अंडर आई एरिया पर सबसे पहले विजिबल होते हैं। ऐसे में इस एरिया को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। ऐसे में परफ्यूम लगाते समय इस बात का ध्यान ज़रूर दें की गलती से भी परफ्यूम आंखो में नहीं जाए।
यह भी पढ़ें: 
Jyoti Patel

Jyoti Patel

Next Story