जल्द मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Surya Soni
Published on: 25 Aug 2025 2:48 PM IST
जल्द मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी
X
Parineeti Chopra News: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती है। परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के साथ भी फोटोज शेयर करती है। सोमवार को अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की। जिसके बाद फैंस उनको खूब बधाई दे रहे हैं। बता दें परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो और वीडियो पोस्ट कर बताया कि वे जल्द मां बनने वाली हैं। Parineeti Chopra News

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम किया पोस्ट

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि "हमारी नन्हीं-सी दुनिया… अब रास्ते में है... शुक्र है ऊपरवाले का, उम्मीद से भी ज्यादा मिला है”। फोटो में एक छोटे से पैर की झलक थी और कैप्शन में लिखा था 1+1=3, जो साफ इशारा करता है कि अब उनकी फैमिली बढ़ने वाली है। परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब उन्होंने खुद इस खुशखबरी को सबके साथ शेयर किया है।

फैंस भी दे रहे हैं उन्हें शुभकामनाएं

सोशल मीडिया के इस ज़माने बड़ी हस्तियों के फैंस अपने पसंदीदा शख्सियत को फॉलो करते हैं। उनकी हर फोटो और पोस्ट पर उनका ध्यान रहता है। अब जब परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर खुद इस खुशखबरी को सबके साथ शेयर किया तो फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस ने उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजा। कई फैंस ने उनके और उनके पति के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

दो साल पहले हुई थी शादी

बता दें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 2023 में हुई थी। दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। इस भव्य शादी समारोह में मनोरंजन जगत और राजनीति से दिग्गज हस्तियों और करीबी लोगों ने भाग लिया था। राघव चड्ढा ने हाल ही में कपिल शर्मा शो के दौरान परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी का संकेत दिया था। ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन, पोलो खेलने के दौरान आया हार्ट अटैक
Surya Soni

Surya Soni

Next Story