Pankaj Udhas Death: मशहूर गजल गायक पंकज उदास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Juhi Jha
Published on: 26 Feb 2024 5:05 PM IST
Pankaj Udhas Death: मशहूर गजल गायक पंकज उदास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
X
राजस्थान (डिजिटल डेस्क)। Pankaj Udhas Death: संगीत जगत के ​मशहूर और पद्मश्री विनर पंकज उधास (Pankaj Udhas Death) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।​ मशहूर गजल गायक पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। जारी किए गए बयान में लिखा है कि बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं। बता दें कि पंकज उधास को फिल्म नाम से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनके द्वारा गाया हुआ चिठ्ठी आई है लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हुआ था।
मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में थे भर्ती:-
Pankaj Udhas Death खबरों के अनुसार पंकज उधास आज सुबह 11 बजे आखिरी सांस ली। वह ​पिछले काफी समय से मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही पंकज उधास को पता चला था कि उन्हें कैंसर है और पिछले कुछ महीनों उनकी किसी से मुलाकात भी नहीं हो पाई थी। वहीं कल, 27 फरवरी को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने दी प्रतिक्रिया:-
हाल ही में मशहूर गायक सोनू निगम ने पंकज उधास के निधन की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे बचपन का सबसे अहम हिस्सा आज खो गया है। श्री पंकज उधास जी मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रो रहा है आज आप हमारे बीच नहीं रहे लेकिन मेरे जीवन का हिस्सा बने रहने के लिए शु​क्रिया...शांति
आहट से की थी क​रियर की शुरूआत:-
Pankaj Udhas Death पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वह तीन भाई थे और सभी तीनों भाईयों में पंकज सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई मनहर उधास ने भी बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगर के रूप में सफलता हासिल की थी वहीं उनके दूसरे भाई निर्मल उधास भी एक ​मशहूर गज़ल गायक रह चुके है। वहीं पंकज उधास ने अपने करियर की शुरूआत 1980 में ‘आहट’ नाम से एक ग़ज़ल एल्बम से की थी। इसके बाद संजय दत्त की फिल्म नाम में चिट्ठी आई है गाने ने लोगों के बीच में अलग ही पहचान दिलाई। कहा जाता है कि इस गाने ने सभी लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद पंकज उधास को कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने अपने करियर में कई एल्बम और लाइव कॉन्सर्ट किए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंकज उधास को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित भी किया गया था।
यह भी पढ़ें: Kenneth Mitchell Death News: कैप्टन मार्वल के एक्टर का निधन, इस गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे केनेथ मिशेल
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Juhi Jha

Juhi Jha

Next Story