पाकिस्तानियों के लिए 14 प्रकार के वीजा रद्द, जानें किसे छोड़ना होगा भारत और किसको मिलेगी छूट?

Pushpendra Trivedi
Published on: 26 April 2025 6:00 PM IST
पाकिस्तानियों के लिए 14 प्रकार के वीजा रद्द, जानें किसे छोड़ना होगा भारत और किसको मिलेगी छूट?
X

Pakistanis 14 visas Cancelled: नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के लिए वीजा नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार, कुछ खास तरह के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। अगर पाकिस्तानी नागरिक तय समय तक भारत से नहीं जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। गृह मंत्रालय के विदेशी विभाग ने एक आदेश जारी किया है। यह आदेश भारत द्वारा उठाए गए सख्त कदमों का हिस्सा है। यह कदम पाकिस्तान के तार पहलगाम हमले से जुड़ने के बाद उठाया गया है।

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए 14 कैटेगरी में वीजा रद्द

आदेश में कहा गया है कि 14 श्रेणियों में पाकिस्तानी नागरिकों को कोई नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। इन श्रेणियों में SAARC वीजा, वीजा ऑन अराइवल, बिजनेस वीजा, फिल्म वीजा, पत्रकार वीजा, ट्रांजिट वीजा, मेडिकल वीजा, कॉन्फ्रेंस वीजा, पर्वतारोहण वीजा, छात्र वीजा, विजिटर वीजा, ग्रुप टूरिस्ट वीजा, तीर्थ वीजा और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को जारी किए गए ग्रुप तीर्थ वीजा शामिल हैं।

इतने वक्त में भारत छोड़ना होगा

आदेश में यह भी कहा गया है कि 12 वीजा श्रेणियों में भारत आने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों को एक निश्चित तारीख तक भारत छोड़ना होगा। वीजा ऑन अराइवल, बिजनेस वीजा, फिल्म वीजा, पत्रकार वीजा, ट्रांजिट वीजा, मेडिकल वीजा, कॉन्फ्रेंस वीजा, पर्वतारोहण वीजा, छात्र वीजा, विजिटर वीजा, ग्रुप टूरिस्ट वीजा, तीर्थ वीजा और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को जारी किए गए ग्रुप तीर्थ वीजा वाले लोगों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। SAARC वीजा धारकों को शनिवार तक और मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा।

Pakistanis 14 visas Cancelled

इन वीजा पर सरकार तय करेगी तारीख

हालांकि, राजनयिक और आधिकारिक वीजा अभी भी मान्य रहेंगे। इन वीजा पर भारत छोड़ने की अंतिम तारीख विदेश मंत्रालय तय करेगा। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए दीर्घकालिक वीजा भी मान्य रहेंगे। नए राजनयिक और आधिकारिक वीजा या दीर्घकालिक वीजा जारी करने पर कोई रोक नहीं होगी। भारत ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा की।

इसके साथ ही, दीर्घकालिक वीजा, राजनयिक वीजा और आधिकारिक वीजा को छोड़कर, पाकिस्तानियों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा रद्द कर दिए गए हैं। SAARC वीजा 26 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगे, जबकि मेडिकल वीजा 29 अप्रैल के बाद मान्य नहीं रहेंगे। अन्य सभी श्रेणियों के वीजा 27 अप्रैल के बाद मान्य नहीं होंगे। यदि पाकिस्तानी नागरिक निर्दिष्ट समय सीमा तक भारत से नहीं निकलते हैं, तो उन्हें ओवरस्टेइंग विदेशी नागरिक माना जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Pahalgam Attack: अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान ! क्या है भारत का तीन टर्म वाला प्लान ?

Pahalgam Terror Attack: कठुआ जिले से ऐसा क्या इनपुट मिला ? सुरक्षा बलों ने शुरु किया सर्च ऑपरेशन

Pahalgam: भाई से भाई को लड़ाने की साजिश, मगर..... श्रीनगर में क्या बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी?

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story