पाकिस्तान के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी पर खतरा...UN में क्या बोला पाकिस्तान?

Vivek Chaturvedi
Published on: 25 May 2025 8:50 PM IST
पाकिस्तान के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी पर खतरा...UN में क्या बोला पाकिस्तान?
X
Pakistan on Sindhu Treaty: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव है। (Pakistan on Sindhu Treaty) भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि भी स्थगित कर दी है। जिसका पाकिस्तान पर गहरा असर होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि अब पाकिस्तान यूएन के आगे गिड़गिड़ा रहा है और भारत की ओर से सिंधु जल संधि को स्थगित करने का रोना रो रहा है। पाकिस्तान ने यूएन में क्या कहा?

भारत के एक्शन से बिलबिलाया पाक

पाकिस्तान भारत से तनाव बढ़ने के बाद अब बिलबिला रहा है। भारत से सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान को करोड़ों के नुकसान का सामना करना पड़ा। तो अब सिंधु जल संधि स्थगित होने का असर भी पाकिस्तान पर नजर आने लगा है। पाकिस्तान अब सिंधु जल संधि के मुद्दे को लेकर UN पहुंचा है। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत का सिंधु जल संधि स्थगित करने का फैसला खतरनाक है। यह अंतर्राष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है।
Pakistan on Sindhu Treaty

सिंधु जल संधि पर UN में रोया पाक

भारत के सिंधु जल संधि स्थगित करने के फैसले पर पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रो रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि सिंधु जल संधि स्थगित होने से पाकिस्तान में हाहाकार मच जाएगा। सिंधु जल संधि स्थगित होने से पाकिस्तान में 24 करोड़ लोगों की जिंदगी को खतरा हो जाएगा। यूएन की बैठक में पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि भारत का यह फैसला मानवाधिकारों का उल्लंघन भी है। पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश को रोका जाए।

सिंधु जल संधि पर भारत का रुख क्या?

UN के मंच पर पाकिस्तान ने भारत से अपील की कि वह नदियों का पानी रोकने या मोड़ने का काम ना करें। पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि यह नदियां करोड़ों पाकिस्तानी लोगों के लिए जीवन रेखा हैं। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से समय रहते इस मामले में कदम उठाने की अपील की। जिससे पाकिस्तान को भारी संकट का सामना ना करना पड़े। हालांकि सिंधु जल समझौते पर भारत का रुख एकदम साफ है। पीएम मोदी भी साफ कर चुके हैं कि अब भारत का पानी भारत में ही बहेगा।
यह भी पढ़ें: 'आयरन लेडी इंदिरा जी तो...' अब क्या बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे?
यह भी पढ़ें: अब क्या प्लान बना रहा पाकिस्तान? अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story