पाकिस्तान होगा टुकड़े- टुकड़े? बलूचिस्तान के बाद सिंध, गिलगित-बाल्टिस्तान से बगावत

Vivek Chaturvedi
Published on: 22 May 2025 6:31 PM IST
पाकिस्तान होगा टुकड़े- टुकड़े? बलूचिस्तान के बाद सिंध, गिलगित-बाल्टिस्तान से बगावत
X
Pakistan In Crisis: कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान अपने नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पा रहा है। (Pakistan In Crisis) जिसके बाद अब पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों से विद्रोही स्वर उठ रहे हैं। बलूचिस्तान तो खुद को आजाद बताते हुए अब अतंर्राष्ट्रीय समुदाय से स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करने की मांग कर रहा है। बलूचिस्तान के अलावा सिंध और गिलगित बाल्टिस्तान के लोग भी बगावत पर उतर आए हैं। जिसके बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं और पाकिस्तान टुकड़े टुकड़े होता नजर आ रहा है।

बलूचिस्तान का पाक से आजादी का ऐलान

कश्मीर का राग अलाप रहा पाकिस्तान अपना मुल्क नहीं संभाल पा रहा है। बलूचिस्तान की ओर से पाकिस्तान से आजादी का ऐलान कर दिया गया है। बलूच नेता बलूचिस्तान को अलग देश बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की मांग कर रहे हैं। बलूचित्सान के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान की सरकार हमारे संसाधनों का जमकर इस्तेमार कर रही है। मगर इसके बदले बलूचिस्तान के लोगों को कोई भी फायदा नहीं दिया जा रहा। इस वजह से अब बलूचिस्तान अलग देश बनाने की मांग कर रहा है।
Pakistan In Crisis

सिंध को भी अलग देश बनाने की मांग

पाकिस्तान के खिलाफ सिंध से भी आवाज उठ रही है। सिंध के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। इसकी वजह से सिंध के लोग अब पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं। सिंध के लोगों का कहना है कि उनकी ओर से पाकिस्तान के अलग होने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। जबकि पाकिस्तान की सरकार सिंध देश की मांग करने वालों को झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल रही है। जिससे पाकिस्तान के खिलाफ सिंध के लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।

गिलगिट-बाल्टिस्तान से भी बगावत

गिलगित और बाल्टिस्तान के लोग भी पाकिस्तान से नाराज हैं। यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का उत्तरी क्षेत्र है, जिसके लोग पाकिस्तान से अलग होना चाहते हैं। गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों का आरोप है कि यह पाकिस्तान का सबसे अच्छा पर्यटन केंद्र है, पूरा इलाका पहाड़ियों और वादियों से घिरा है। जहां काफी तादाद में पर्यटक आ सकते हैं। मगर पाकिस्तान ने इस इलाके के लिए कुछ भी नहीं किया। यही वजह है कि अब गिलगित बाल्टिस्तान के लोग पाकिस्तान की सरकार से खफा हैं और अलग होने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी की शान बढ़ाएगा 5वीं सदी की तकनीक से निर्मित INSV कौंडिन्य, जानिए क्यों है इतना खास?
यह भी पढ़ें: आतंक के आगे झुकेगा नहीं...अमेरिका में दो कर्मचारियों की हत्या पर क्या बोला इजरायल?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story