भारत से जंग हुई तो पाकिस्तान की हालत पतली, ये देश भी पड़ोसी मुल्क के खिलाफ!

पाकिस्तान की भारत, अफगानिस्तान, ईरान और अमेरिका से दुश्मनी जगजाहिर है। आतंकवाद और बलूचिस्तान जैसे मुद्दों ने उसे दुनिया की नजरों में चढ़ा रखा है। जानिए, अगर भारत से जंग हुई तो कैसे बिगड़ेगा पड़ोसी मुल्क का खेल!

Girijansh Gopalan
Published on: 30 April 2025 6:23 PM IST
भारत से जंग हुई तो पाकिस्तान की हालत पतली, ये देश भी पड़ोसी मुल्क के खिलाफ!
X
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पूरी दुनिया की नजरों में चढ़ गया है। भारत के साथ तो उसकी पुरानी रार किसी से छिपी नहीं है, और लगता नहीं कि ये कभी खत्म होगी। आतंकवाद की वजह से कई देश उसे आतंकियों का आश्रयदाता मानते हैं। दुनिया का मानना है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है, और ये बात कई बार साबित भी हो चुकी है। याद है ना, जब 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान में घुसकर ढेर किया था? फिर भी पाकिस्तान बार-बार यही कहता है कि वो आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता। लेकिन सच्चाई तो सब जानते हैं। पाकिस्तान का दुश्मन सिर्फ भारत ही नहीं है। दुनिया में कई और देश भी हैं, जो उसके खिलाफ हैं। चलिए, आपको बताते हैं कौन-कौन से देश और क्यों हैं पाकिस्तान के खिलाफ।

अपने ही घर में दुश्मन

पाकिस्तान के सबसे बड़े दुश्मन तो उसके अपने घर में बैठे हैं। बलूचिस्तान में अलग देश की मांग जोरों पर है। बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना की नाक में दम कर रखा है। आए दिन हमले और आंदोलन चलते रहते हैं। ऊपर से खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों का कब्जा है। यही वजह है कि दुनिया के बड़े देश पाकिस्तान पर भरोसा करने से कतराते हैं। पाकिस्तान को लगता है कि दुनिया में मुस्लिम देश ज्यादा हैं, तो वो उसके साथ हैं। लेकिन ये सिर्फ उसका भ्रम है।

अफगानिस्तान से तगड़ा पंगा

पाकिस्तान की अफगानिस्तान से भी जबरदस्त दुश्मनी है। अफगानिस्तान में तालिबान का राज है, और सीमा पर आए दिन झड़प होती रहती है। तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव किसी से छिपा नहीं है। ये दोनों पड़ोसी मुल्क एक-दूसरे को देखना तक नहीं चाहते।

ईरान के साथ भी तनातनी

ईरान के साथ भी पाकिस्तान के रिश्ते कुछ खास नहीं हैं। बलूचिस्तान की सीमा ईरान से लगती है, और वहां आतंकी गतिविधियां होती रहती हैं। इस वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बना रहता है। कभी हवाई हमले, तो कभी सीमा पर गोलीबारी, दोनों के बीच कुछ न कुछ चलता ही रहता है।

सऊदी अरब को भी खटकती है एक बात

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रिश्ते भले ही ठीक-ठाक हों, लेकिन एक चीज सऊदी को खटकती है। वो है पाकिस्तान और चीन की गहरी दोस्ती। सऊदी अरब को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं कि पाकिस्तान चीन के इतना करीब है। इस वजह से रिश्तों में खटास तो बनती ही है।

अमेरिका से 36 का आंकड़ा

अमेरिका और पाकिस्तान का रिश्ता तो हमेशा से तनाव भरा रहा है। अमेरिका कई बार पाकिस्तान को चेता चुका है कि आतंकवाद को पनाह देना बंद करो, लेकिन पड़ोसी मुल्क सुनता कहां है? जब अमेरिका ने ओसामा को पाकिस्तान में घुसकर मारा, तब तो उसका असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ गया। हां, सैन्य और कूटनीतिक रिश्ते अभी पूरी तरह खराब नहीं हुए हैं, लेकिन तनाव तो बरकरार है।

रूस और पश्चिमी देशों से भी बनती नहीं

रूस और कई पश्चिमी देशों के साथ भी पाकिस्तान के रिश्ते कुछ खास नहीं हैं। इन देशों को पाकिस्तान की नीतियां और आतंकवाद के प्रति उसका रवैया पसंद नहीं आता। यही वजह है कि इन देशों के साथ भी पाकिस्तान की कभी नहीं बनती। ये भी पढ़ें:Javed Akhtar: भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट बैन करना सही या गलत? बोले जावेद अख्तर
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story