पाकिस्तान के लतीफाबाद में बड़ा धमाका, सात लोगों की मौत, कई घायल

Surya Soni
Published on: 16 Nov 2025 4:15 PM IST
पाकिस्तान के लतीफाबाद में बड़ा धमाका, सात लोगों की मौत, कई घायल
X
Pakistan Blast News: पाकिस्तान में शनिवार देर रात एक बड़ा धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि इसमें कई लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। बता दें यह धमाका एक अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में हुआ हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को देर रात हैदराबाद शहर के लतीफाबाद क्षेत्र में एक बिना लाइसेंस वाली पटाखा फैक्टरी में तेज धमका हुआ। धमाके के बाद आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

ढह गया मकान का बड़ा हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर के लतीफाबाद क्षेत्र यह घटना हुई हैं। लतीफाबाद पुलिस स्टेशन के पास लगारी गोठ नदी के किनारे एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही थी। अचानक इस फैक्टरी में धमाके से मकान का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। जिससे इसमें काम कर रहे कई लोग मलबे में दब गए। इसमें सात लोगों की जान चली गई हैं। जबकि कई लोग गंभीर घायल हैं। जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हैं।

कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका

बता दें पटाखा फैक्टरी में हुए इस धमाके में कई लोग मलबे में दब गए। इसमें से कई लोगों को बाहर निकाला गया। जबकि बचाव टीम के मुताबिक अभी कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही हैं। पटाखे अवैध रूप से बनाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के मालिक को किसी अन्य स्थान के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव, गोलीबारी में पांच लोगों की मौत अमेरिका में भयानक विमान हादसा, उड़ान भरते ही प्लेन क्रैश, 3 की मौत
Surya Soni

Surya Soni

Next Story