सीमा पर गोलीबारी, जंग जैसे हालात... पाकिस्तान पर किसने किया हमला?

Vivek Chaturvedi
Published on: 29 May 2025 10:11 PM IST
सीमा पर गोलीबारी, जंग जैसे हालात... पाकिस्तान पर किसने किया हमला?
X
Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान पर हमला हुआ है, बलूच आर्मी का दावा है कि यह हमला अफगानिस्तान ने किया है। अफगानिस्तान की सेना पाकिस्तान के अंदर तक दाखिल हो गई। (Pakistan Afghanistan Tension) इसके बाद दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। जिससे जाहिर हो रहा है कि अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव जंग में तब्दील हो गया है। सीमा पर जंग जैसे हालात नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला? जानिए

क्या पाकिस्तान में घुस आई अफगान आर्मी?

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में डूरंड लाइन के पास अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा के बीच गोलीबारी की खबर है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान डूरंड लाइन को अवैध घोषित कर चुका है। अफगानिस्तान के सैनिकों ने इसी जगह से पाकिस्तान में एंट्री ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद दोनों देशों की सेना के बीच गोलीबारी शुरु हो गई। जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि पाकिस्तान का इस पर कोई बयान नहीं आया है।
Pakistan Afghanistan Tension

पाकिस्तान पर बार-बार घुसपैठ का आरोप

अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना बार-बार उनके इलाके में घुसपैठ कर रही है। अफगानिस्तान ने डूरंड लाइन को भी अवैध करार दे दिया है और अब इसे मानने से इनकार कर रहा है। अफगानिस्तान ने क्वेटा और पेशावर जैसे शहरों पर भी दावा ठोका है। इधर, पाकिस्तान का कहना है कि तालिबान और तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान मिलकर उनकी सेना और चौकियों पर हमला कर रहे हैं। जिससे दोनों देशों के बीच अब हालात खराब हो रहे हैं।

पाकिस्तान का पानी भी रोकेगा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान पाकिस्तान का पानी रोकने की योजना पर भी काम कर रहा है। अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। क्योंकि पाकिस्तान पहले ही बलूचिस्तान आर्मी से जूझ रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि उसके सैन्य अड्डों और सैनिकों के काफिले पर आए दिन हमले किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में 2024 में हुए हमलों में पाकिस्तान के 15 से ज्यादा सैनिक मारे गए। अब अफगानिस्तान की सेना की गोलीबारी से पाकिस्तान को और नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: जयराम रमेश ने क्या कह दिया? पूनावाला ने विशेषाधिकार समिति से की कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें: Congress: आप पीएम मोदी की भक्ति करें, लेकिन... शशि थरुर को क्या बोले उदित राज?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story