Pahalgam: भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर कल क्या होने वाला है? राफेल- सुखोई तैयार

Vivek Chaturvedi
Published on: 6 May 2025 9:42 PM IST
Pahalgam: भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर कल क्या होने वाला है? राफेल- सुखोई तैयार
X
Pahalgam Terror Attack: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की चर्चा पूरी दुनिया में चल रही है। पहलगाम आतंकी हमले के भारत ने आतंकवाद और इसे बढ़ावा देने वालों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। इसके बाद भारत की ओर से मिसाइल परीक्षण किया गया। लडाकू विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग का मॉक ड्रिल किया गया। वहीं अब भारत-पाकिस्तान पर कुछ बड़ा होने वाला है। जिससे पाकिस्तान की नींद उड़ जाएगी। आखिर भारत क्या करने जा रहा है? जानिए...

भारत-पाक बॉर्डर पर क्या होने वाला है?

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े एक्शन की चेतावनी दी। इसके साथ ही भारत ने मिसाइल परीक्षण किया। लडाकू और भारी विमानों की हाई-वे पर इमरजेंसी लैंडिंग का मॉक ड्रिल किया। इसके अलावा पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध भी लगाए हैं। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और पूरी दुनिया दोनों देशों के बीच तनाव पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच भारत ने NOTAM जारी किया है, यह तब जारी किया जाता है जब किसी विशेष क्षेत्र में हवाई अभ्यास किया जाना हो।
Pahalgam Terror Attack

सुखोई और राफेल क्यों किए गए तैयार?

भारतीय वायुसेना की ओर से प्रस्तावित हवाई अभ्यास के लिए लडाकू विमानों को तैयार किया गया है। अब राफेल, सुखोई 30 और मिराज 2000 जैसे लडाकू विमान 7-8 मई को भारत- पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गरजते नजर आएंगे। इस विशेष क्षेत्र में अभ्यास के लिए भारत की ओर से नोटम पहले ही जारी कर दिया गया है। अब भारतीय वायुसेना यहां अभ्यास शुरु करेगी। जिससे पाकिस्तान में हडकम्प बढ़ना तय है, राफेल की गरज से पाकिस्तान की अब नींद हराम होने वाली है।

अब बढ़ने वाली है पाकिस्तान की टेंशन

पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद भारत ने आतंक और आतंक को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़े एक्शन का ऐलान किया था। इसके बाद पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध भी लगा दिए। जिससे पाकिस्तान में हडकम्प मचा हुआ है, अब बौखलाया पाकिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी भी कर रहा है। हालांकि उसे भारतीय सेना से मुंहतोड़ जवाब भी मिल रहा है। पाकिस्तान को डर है कि भारत कभी भी उस पर हमला कर सकता है। ऐसे में वायुसेना का यह अभ्यास पाकिस्तान की टेंशन और बढ़ा देगा।
यह भी पढ़ें: Army Mock Drill: डोभाल ने जो कहा वो होकर रहेगा… किस पैटर्न पर होगी जंग? मॉक ड्रिल दुश्मनों को टेंशन
यह भी पढ़ें: Pahalgam: पाकिस्तान की बर्बादी के लिए भारत का एक और कदम...! क्या है पाकलदुल प्रोजेक्ट?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story