9 वार में किए 9 प्रहार, अब होगा असली वार...पहलगाम के बाद भारत का 10 वां प्रहार करेगा पाक का काम तमाम?

22 अप्रैल को पहलगाम में 28 पर्यटकों की हत्या से देश सदमे में। TRF ने ली जिम्मेदारी, पाकिस्तान पर शक। क्या होगा भारत का जवाब?

Rohit Agrawal
Published on: 24 April 2025 4:37 PM IST
9 वार में किए 9 प्रहार, अब होगा असली वार...पहलगाम के बाद भारत का 10 वां प्रहार करेगा पाक का काम तमाम?
X
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 28 पर्यटकों को गोलियों से भून (Pahalgam Terror Attack) डाला है। लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस नरसंहार की जिम्मेदारी ली। यह पाकिस्तान का भारत पर 10वां बड़ा आतंकी वार है। हर बार की तरह देश गुस्से में उबल रहा है और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहा है। पिछले 11 सालों में 9 बार जब-जब पाकिस्तान ने वार किया, भारत ने उसका मुंहतोड़ प्रहार किया। सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयरस्ट्राइक, भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिलाया। अब पहलगाम का बदला लेने की बारी है। आइए, उन 9 प्रहारों को देखें, जब भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी।

1.अगस्त 2014, कुपवाड़ा हमला

कुपवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। इस कायराना हरकत में 3 जवान शहीद हो गए। भारत ने चुप नहीं बैठा। दो महीने बाद अक्टूबर 2014 में सेना ने LoC के पास ऑपरेशन चलाकर हिजबुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन को मार गिराया। इस आतंकी ने कुपवाड़ा हमले की साजिश रची थी। भारत ने साफ कर दिया कि हर वार का जवाब मिलेगा।

2.अगस्त 2015, उधमपुर हमला

उधमपुर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों ने BSF के काफिले पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में 2 जवान शहीद हुए। भारत ने बिल्कुल देर नहीं की। अक्टूबर 2015 में सेना ने कुलगाम में लश्कर के खूंखार कमांडर अबू कासिम को ढेर कर दिया। यह वही आतंकी था, जिसने उधमपुर हमले की साजिश रची थी। भारत का जवाब तेज और सटीक था।

3.सितंबर 2016, उरी हमला

उरी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सेना के बेस कैंप पर धावा बोला। अंधाधुंध फायरिंग में 19 जवान शहीद हो गए। यह हमला भारत के लिए बड़ा झटका था, लेकिन जवाब और बड़ा था। महज 11 दिन बाद 29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने LoC पार कर सर्जिकल स्ट्राइक की। PoK में जैश के कई आतंकी ठिकाने तबाह किए गए और दर्जनों आतंकी मारे गए। दुनिया ने भारत की ताकत देखी।

4.जुलाई 2017, अमरनाथ हमला

अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकियों ने पुलिस और श्रद्धालुओं पर गोलियां बरसाईं। इस क्रॉसफायर में 7 तीर्थयात्री मारे गए। देश का गुस्सा सातवें आसमान पर था। भारत ने जवाब देने में देर नहीं की। सितंबर 2017 में सेना ने श्रीनगर के पास लश्कर के टॉप कमांडर अबू इस्माइल को मार गिराया। यह वही आतंकी था, जिसने अमरनाथ हमले की साजिश रची थी।

5.अक्टूबर 2017, BSF कैंप हमला

श्रीनगर एयरपोर्ट के पास तीन सुसाइड बॉम्बर्स ने BSF कैंप पर हमला किया। इस हमले में 1 जवान शहीद हुआ। भारत ने दो महीने बाद दिसंबर 2017 में जैश के खूंखार कमांडर नूर मोहम्मद तांतरे को पुलवामा में ढेर कर दिया। यह आतंकी BSF कैंप हमले का मास्टरमाइंड था। भारत ने फिर दिखाया कि वह आतंकियों को बख्शता नहीं।

6.फरवरी 2018, सुंजवां हमला

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप पर बड़ा हमला किया। इस हमले में 6 जवान शहीद हो गए। भारत ने एक महीने बाद 5 मार्च 2018 को अवंतिपुरा में जैश के मुफ्ती वकस को मार गिराया। यह आतंकी सुंजवां हमले का सरगना था। भारत का जवाब सटीक और घातक था।

7.फरवरी 2019, पुलवामा हमला

पुलवामा में जैश के सुसाइड बॉम्बर ने CRPF के काफिले पर हमला किया। 40 जवान शहीद हुए। यह भारत के लिए सबसे बड़ा झटका था। लेकिन 12 दिन बाद 26 फरवरी 2019 को भारत ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक की। PoK में जैश के ठिकानों पर बम बरसे, और करीब 300 आतंकी मारे गए। दुनिया ने भारत की हिम्मत और ताकत को सलाम किया।

8.अक्टूबर 2023, इंस्पेक्टर वानी की हत्या

श्रीनगर में लश्कर के आतंकियों ने इंस्पेक्टर मसूर वानी को क्रिकेट खेलते वक्त गोली मार दी। यह कायराना हरकत थी। लेकिन भारत ने जवाब देने में देर नहीं की। नवंबर 2023 में सेना ने लश्कर के आतंकी उस्मान लश्करी को ढेर कर दिया। यह वही आतंकी था, जिसने वानी की हत्या की साजिश रची थी।

9.अक्टूबर 2024, गांदरबल हमला

सोनमर्ग में लश्कर के आतंकियों ने एक निर्माण स्थल पर हमला कर 7 लोगों को मार डाला, जिनमें एक डॉक्टर भी था। भारत ने दो महीने बाद दिसंबर 2024 में लश्कर के आतंकी जुनैद अहमद भट को मार गिराया। यह आतंकी गांदरबल हमले का मास्टरमाइंड था। भारत ने फिर दिखाया कि आतंक का जवाब तुरंत मिलता है।

पहलगाम हमले के बाद क्या?

बता दें कि अब तक 9 बार पाकिस्तान ने भारत को लहूलुहान करने की कोशिश की और 9 बार भारत ने उसका करारा जवाब दिया। अब पहलगाम का यह 10वां वार है। देश गुस्से में है। X पर #PunishPakistan ट्रेंड कर रहा है। PM नरेंद्र मोदी ने कह दिया है कि इस बार आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी, जो वे सोच भी नहीं सकते।
TRF Sajjad Gul
इस कड़ी में भारत ने पहले ही सिंधु जल संधि पर रोक, अटारी बॉर्डर बंद , और पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए हैं। लेकिन यह तो शुरुआत है। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की एयरस्ट्राइक ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। अब माना जा रहा है कि 10वां प्रहार और भी घातक होगा। क्या भारत PoK में आतंकी ठिकानों को तबाह करेगा? या साइबर और आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरेगा? भारत का जवाब समय और इतिहास तय करेगा।
यह भी पढ़ें:
पहलगाम अटैक: हमला नया साजिश वही पुरानी! जानिए कब-कब कश्मीर की पीठ में उतारा गया 'नफरत का खंजर'? जमीन से आसमान तक कौन भारी? पाकिस्तान से कितना ताकतवर है भारत, जानिए आर्मी-नेवी-एयरफोर्स का मुकाबला
Rohit Agrawal

Rohit Agrawal

Next Story