कौन है वो पाकिस्तानी महिला, जिसे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा वापस नहीं भेजना चाहते, जानिए वजह!

Rajesh Singhal
Published on: 28 April 2025 10:02 AM IST
कौन है वो पाकिस्तानी महिला, जिसे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा वापस नहीं भेजना चाहते, जानिए वजह!
X
Pahalgam Terror Attack: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच सोशल मीडिया पर विपक्षी नेता के पाकिस्तान के साथ कथित संबंधों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। दोनों राजनीतिक नेताओं ने एक-दूसरे के परिवारों को भी इस विवाद में घसीट लिया। सबसे पहले सरमा ने ‘एक्स’ पर गोगोई से तीन सवाल पूछकर हमला बोला। इसका उसी मंच पर सांसद ने भी उतनी ही संख्या में सवाल पूछकर जवाब दिया। (Pahalgam Terror Attack
)असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पहले पोस्ट में किसी का नाम लिए बगैर कांग्रेस के ‘एक सांसद’ से पूछा कि क्या वह लगातार 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे हैं और क्या उनकी पत्नी को पड़ोसी देश के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से वेतन मिलता है।

असम में  एक पाकिस्तानी नागरिक...

मुख्यमंत्री सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा असम में हमारे पास केवल एक पाकिस्तानी नागरिक है। वह यहां के एक स्थानीय परिवार में ब्याही गई हैं और सुखी ज़िले में रहती हैं। लेकिन वह मूल रूप से पाकिस्तान से हैं और उन्होंने लंबी अवधि के वीजा (एलटीवी) के लिए आवेदन किया है। हालांकि असम के मुख्यमंत्री ने खुद बताया कि वह उसे वापस उसके देश में भेजना नहीं चाहते और इसके लिए केंद्र सरकार से गुजारिश की है।

सांसद की पत्नी और दो बच्चों की...

सरमा ने सवाल किया कि यदि ऐसा है तो क्या हम पूछ सकते हैं कि पाकिस्तान स्थित एक संगठन भारत में की जाने वाली गतिविधियों के लिए वेतन क्यों दे रहा है? उन्होंने सांसद की पत्नी और दो बच्चों की नागरिकता की स्थिति के बारे में भी पूछा। सरमा ने कहा कि क्या वे भारतीय नागरिक हैं या उनके पास किसी अन्य देश की नागरिकता है? इसके बाद कई और सवाल पूछे जाएंगे।

500 से अधिक पाकिस्तानी लौटे

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद, भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लिए जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों को भारत तत्काल छोड़कर जाने को कहा गया था। इसी आदेश के तहत कल रविवार को 12 कैटेगरी के तहत अल्पकालिक वीजा (Short Term Visas) वाले पाकिस्तानियों के लिए भारत छोड़ने का आखिरी दिन था और अटारी-वाघा बॉर्डर क्रॉसिंग पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई। केंद्र सरकार की ओर से पिछले हफ्ते वीजा निरस्तीकरण की घोषणा के बाद 24 अप्रैल से अगले 4 दिनों में 9राजनयिकों और अधिकारियों सहित 537 पाकिस्तानी नागरिक बॉर्डर प्वाइंट से भारत छोड़ चुके हैं। वहीं इन पिछले 4 दिनों से पंजाब में स्थित बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए 14 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 850 भारतीय पाकिस्तान से वापस आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें:
NIA ने खोला आतंकियों का राज! आतंकियों ने पहलगाम हमले की रिकॉर्डिंग की, क्या था उनका खौफनाक इरादा? सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा पलटवार….कहा…कांग्रेस नेता चाहते हैं ‘निशान-ए-पाकिस्तान’, जानिए क्या बोले!
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story