शुभम की मौत ने मां का सब छीन लिया, जिस्म नहीं कांपा, मगर आंखें सबकुछ कह गईं

Rajesh Singhal
Published on: 24 April 2025 9:54 AM IST
शुभम की मौत ने मां का सब छीन लिया, जिस्म नहीं कांपा, मगर आंखें सबकुछ कह गईं
X
Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर देर रात कानपुर के हाथीपुर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शुभम द्विवेदी के परिजन भी साथ घर पहुंचे। अपनों के बीच पहुंचने के बाद एक बार फिर रोना पीटना मच गया। लोग एक दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे। (Pahalgam Attack)देर रात मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी परिजनों से मिलने के लिए आ रहे हैं। जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है।

 अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग...

बुधवार देर रात जम्मू-कश्मीर से वाया दिल्ली, लखनऊ होकर शुभम का पार्थिव शरीर देर रात उनके घर कानपुर पहुंचा तो वहां मातम पसर गया।लखनऊ से सीएम योगी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शुभम का पार्थिव शरीर के साथ उनके परिजनों के साथ कानपुर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सुबह अंतिम संस्कार के समय मुख्यमंत्री के अलावा प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। वह बुधवार रात ही कानपुर पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर के नरवल तहसील हाथीपुर गांव में देर रात रोना पीटना बच गया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पार्थिव शरीर के साथ परिजन पहुंचे।

सीएम योगी आदित्यनाथ भी आएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मृतक परिजनों को धंधा से बनाने के लिए 9.40 पर हाथीपुर गांव पहुंच रहे हैं। उनके 15 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। 9.55 पर हाथीपुर गांव से प्रस्थान करेंगे। चकेरी एयरपोर्ट होते हुए लखनऊ वापस आएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। ‌ यह भी पढ़ें: क्या है सिंधु जल समझौता? जब भारत ने पानी को हथियार बनाया, तो पाकिस्तान की सांसें अटक गईं! Pulwama attack: आतंकियों ने जहां किया हमला, वह पॉइंट अमरनाथ यात्रा के रूट से कितनी दूर? जानें अब यात्रा का क्या होगा
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story