Pahalgam attack: आतंकी हमले के बाद कश्मीर में टूरिज्म को 5 महीने का नुकसान, स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ीं!

Rajesh Singhal
Published on: 23 April 2025 2:02 PM IST
Pahalgam attack: आतंकी हमले के बाद कश्मीर में टूरिज्म को 5 महीने का नुकसान, स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ीं!
X

Pahalgam Attack: कश्मीर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले होने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल हैं। ऐसे में कश्मीर घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों ने अगले पांच माह तक के टूर रद्द कर दिए हैं। इसका आर्थिक रूप से सबसे अधिक नुकसान स्थानीय लोगों को होगा। बीते दिन हुए हमले का डर लोगों में इस कदर है कि लोग अपना टूर कैंसिल कर रहे हैं। (Pahalgam attack) उनका कहना है कि अभी चार-पांच तक हम घूमने के लिए नहीं जाएंगे। ऐसे में सीधा असर वहां के स्थानीय लोगों को होने वाला है. नुकसान का यह आंकड़ा हमारी सोच से भी कहीं अधिक हो सकता है।

370 धारा ख्त्म के बाद अधिक लोग पहुंच रहे

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने जब से 370 धारा ख़त्म किया तब से अधिक संख्या में लोग कश्मीर घाटी घूमने जाते रहे हैं। (Pahalgam attack) जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने खुद बताया था कि साल 2024 में कश्मीर घाटी में 2.35 करोड़ टूरिस्‍ट पहुंचे, जो 2023 में 2.11 करोड़ के आसपास थे. वर्ष 2022 में 1.89 करोड़ पर्यटक कश्मीर घूमने आए। वर्ष 2021 में 1.13 करोड़ और 2020 में 34 लाख पर्यटकों ने कश्मीर घाटी के नजारे देखे।

होटल कारोबारी को बड़ा झटका

कोरोनाकाल के बाद अभी ठीक से होटल कारोबार खड़ा भी नहीं हो सका था , तभी आतंकी हमले के बाद होटलों की बुकिंग कैंसिल होनी शुरू हो गई है। ट्रैवल एजेंट का कहना है कि पूरे कश्मीर में होटल कैंसिल कराने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। (Pahalgam attack) हालांकि कल तक कश्मीर में पर्यटन पीक पर था, लेकिन इस हमले के बाद बहुत तेजी से बुकिंग कैंसिल हो रही है। ऐसे में होटल कारोबार पर फिर एक बार संकट आने वाले हैं।

अर्थव्‍यवस्‍था पर पड़ेगा खास असर

(Pahalgam attack) जम्मू-कश्मीर की कुल अर्थव्‍यवस्‍था में 8 फीसदी हिस्सेदारी सिर्फ पर्यटन से आती है। 2024-25 में राज्य की जीडीपी 7 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रही है, जिसमें पर्यटन क्षेत्र ने सबसे तेज वृद्धि हासिल की है। कश्मीर का पर्यटन उद्योग पिछले साल 2024 में 12 हजार करोड़ रुपये का था, जिसके 2030 तक 25 से 30 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़े:

लश्कर-ए-तयबा के एक विंग TRF ने किया ये आतंकी हमला, जानिये किस तरह से करता है ये स्क्वाड काम?

Pahalgam Attack: आतंक के खिलाफ कश्मीर के अखबारों ने ऐसे जताया विरोध, ब्लैक कलर में रंग डाले फ्रंट पेज
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story