One killed in marriage procession देर से आई बारात तो दूल्हे के चाचा को पीट-पीट कर मार डाला, बैरंग लौट गई बारात

Ravi Ranjan
Published on: 24 April 2024 3:15 PM IST
One killed in marriage procession देर से आई बारात तो दूल्हे के चाचा को पीट-पीट कर मार डाला, बैरंग लौट गई बारात
X
One killed in marriage procession Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के उमरिया में बारात के देर से पहुंचने से नाराज लड़की पक्ष वालों ने बारात पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में दूल्हे के चाचा बुरी तरह से घिर गए और गंभीर रूप से जख्मी  हो गए। अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वर पक्ष में मातम पसर गया और बिना शादी किए ही बारात  वापस लौट गई। बारात के साथ जमकर मारपीट हर पिता अपनी बेटी की शादी धूमधाम से कर उसे विदा करना चाहता है। बेटी का परिवार चाहता है कि जब बेटी की बारात आए तो बारातियों का जमकर सादर सत्कार हो और बारात खुशी-खुशी विदा हो।  लेकिन आप सुनकर हैरान हो जाएंगे कि एक लड़की पक्ष वाले ने पूरे बारातियों को इसलिए जमकर पीटा क्योंकि बारात बहुत देर से आई थी। घटना  मध्य प्रदेश  के उमरिया की है जहां बारात लड़की के दरवाजे पर कुछ देर से पहुंची। देर से बारात आने के कारण लड़की वाले इतने नाराज हुए कि आते ही बारातियों पर लाठी- डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुई मारपीट में दूल्हे के चाचा बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें जबतक अस्पताल ले जाया जाता तबतक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि बारात मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सलैया में सुदामा पटेल के घर आई थी। लड़का पक्ष
कटनी जिले
के ग्राम दीघी का रहने वाला बताया जाता है। जहां से सोनेलाल पटेल का बेटा मुकुल पटेल दूल्हा बनकर शादी करने आया था। यह भी पढ़ें : Weather Update: तपती गर्मी के बीच इन राज्यों में बरसेंगे बादल, प. बंगाल और बिहार में लू का अलर्ट जारी, जानें अपने प्रदेश में मौसम का हाल अवकाश प्राप्त शिक्षक थे दूल्हे के चाचा बताते चलें कि बारात के  देर से आने के कारण लड़की पक्ष परेशान था। इसी बात को लेकर बारातियों और लड़की वालों में बहस छिड़ गई। इस दौरान देर रात को जयमाला का कार्यक्रम चल ही रहा था कि दोनों पक्षों में बहस इतनी बढ़ गई कि  देखते ही देखते लड़की वालों ने बारात पर हमला बोल दिया। दूल्हे के चाचा जो रिटायर्ड शिक्षक थे और जिनकी उम्र लगभग 64 साल थी वो बीच-बचाव कर रहे थे। लड़की पक्ष वाले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। उनलोगों ने लड़के के चाचा पर हमला कर दिया। जब चाचा जिनका नाम सभापति पटेल बताया जा रहा है को उनके बेटे कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने लगे तो लड़की वालों ने कार पर भी हमला बोल दिया। इस बीच घायल सभापति पटेल नीचे गिर गए और वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लड़के के चाचा को कटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
बता दें कि बारात रात के 12 बजे लड़की के घर पहुंची थी। मारपीट के बाद रात के दो बजे खबर आई की  लड़के के चाचा की मौत हो गई। बारातियों में मातम पसर गया और बारात देर रात वापस लौट गई। घटना की सूचना मिलते ही  इंदवार थाना पुलिस घटना पर पहुंची । पुलिस ने बरही  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पूरी जानकारी ली और कहा कि जांच करने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम  के बाद परिजनो को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें : Burhanpur News: ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे बाराती, पुलिस 180 सवारी देख दंग... 
Ravi Ranjan

Ravi Ranjan

Next Story