सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके गांव में किया गया 'सहज पाठ', फैंस ने दी श्रद्धांजलि
सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके गांव में सहज पाठ का आयोजन किया गया था, जहां उनके परिवार सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार गानों की बदौलत वह आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में बेरहमी से गोली मारकर सिद्धू की हत्या कर दी गई थी। 29 मई 2025 को उनकी तीसरी पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उनके पैरेंट्स ने एक भावुक संदेश लिखकर अपने बेटे को याद किया। साथ ही उनके पैतृक गांव मूसा में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।
बता दें कि सिद्धू अपने पैरेंट्स के इकलौते बेटे थे। ऐसे में सिद्धू की नृशंस हत्या के बाद उनके माता-पिता ने आईवीएफ तकनीक के जरिए 17 मार्च 2024 को एक बेटे का वेलकम किया था, जो अब एक साल का हो चुका है।
सिद्धू मूसेवाला के लिए पैरेंट्स ने लिखा भावुक नोट
सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। इसके अलावा, उनके पैतृक गांव में दिवंगत सिंगर के लिए उनकी याद में एक 'सहज पाठ' का भी आयोजन किया गया, जिसमें मूसेवाला के पैरेंट्स के साथ उनका छोटा भाई भी था। इस दौरान, सिद्धू के पिता ने कहा कि उनके बेटे को अब तक न्याय नहीं मिला है, लेकिन वह अपनी अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।View this post on Instagram
बता दें कि सिद्धू अपने पैरेंट्स के इकलौते बेटे थे। ऐसे में सिद्धू की नृशंस हत्या के बाद उनके माता-पिता ने आईवीएफ तकनीक के जरिए 17 मार्च 2024 को एक बेटे का वेलकम किया था, जो अब एक साल का हो चुका है। View this post on Instagram
मूसेवाला के फैंस ने भी दी श्रद्धांजलि
बता दें कि मूसेवाला के गांव में किए गए 'सहज पाठ' उनके फैंस भी शामिल हुए थे, जिन्होंने सिंगर को याद किया। इस मौके पर उनकी याद में एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया था। इस मौके पर मौजूद एक्टर देव खरौद ने भी मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "पूरा पंजाब उन्हें याद करता है और वह हमारे दिलों में बसते हैं।" ये भी पढ़ें: Next Story


