18 मई को देश में कहीं चलेगी लू तो कहीं बरसेगा बारिश का कहर! जानिए आपके राज्य का हाल

Sunil Sharma
Published on: 17 May 2025 1:06 PM IST
18 मई को देश में कहीं चलेगी लू तो कहीं बरसेगा बारिश का कहर! जानिए आपके राज्य का हाल
X
देशभर में मौसम का मिजाज इस समय एकदम बदला-बदला सा नजर आ रहा है। जहां उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो चुका है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 18 मई के लिए ताज़ा वेदर अपडेट जारी किया है, जिसमें कई राज्यों में अलर्ट घोषित किया गया है। आइए जानते हैं कल कहां पड़ेगी गर्मी की मार और कहां मिलेगी बारिश से राहत।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिल सकती है बूंदाबांदी

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कल का दिन गर्म और उमस भरा रहेगा। हालांकि, दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। IMD ने नागरिकों को धूप से बचने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है।

हिमाचल-उत्तराखंड के पहाड़ों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जैसे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज़ हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि देहरादून और हरिद्वार जैसे मैदानी शहरों में तेज़ गर्मी बनी रहेगी।
Weather Update

राजस्थान-पंजाब-हरियाणा के लिए लू का रेड अलर्ट, राहत की उम्मीद कम

राजस्थान में गर्मी कहर बनकर टूट रही है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा में भी लू का प्रभाव तेज रहेगा। अमृतसर, लुधियाना, हिसार और गुरुग्राम जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी-बिहार-झारखंड में गर्मी के साथ आंधी और बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में लू का प्रभाव बना रहेगा, वहीं पूर्वी जिलों—जैसे गोरखपुर और वाराणसी—में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में पटना और गया जैसे शहरों में तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने और बूंदाबांदी की संभावना है। झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य भारत में कही राहत तो कहीं आफत

मध्य प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर जैसे शहरों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। तेज़ हवाएं चल सकती हैं, खासकर जबलपुर और सागर संभाग में। वहीं गुजरात के अहमदाबाद और सूरत जैसे शहरों में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे।
Weather News

महाराष्ट्र और कोंकण में बारिश देगी दस्तक

महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा क्षेत्र में कल तेज बारिश हो सकती है। मुंबई, पुणे और नासिक जैसे शहरों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कल देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, तो कहीं बारिश की सौगात। ऐसे में जरूरी है कि आप मौसम की अपडेट पर नजर रखें और मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
यह भी पढ़ें:
Aaj Ka Mausam: 2025 बनेगा अब तक का सबसे गर्म साल, पारा अभी से 45 डिग्री पहुंचा Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न, तेज गर्मी से मिली राहत, कई जगहों पर 11 डिग्री तक गिरा पारा दिल्ली, यूपी, बिहार में जारी हुआ बारिश का अलर्ट, जानें कहां आएगी राहत और कहां होगी गर्मी की मार
Sunil Sharma

Sunil Sharma

Next Story