124 साल से जिंदा है ‘आदमखोर हेनरी’, कभी इंसानों को चट कर जाता था, अब बना है टूरिस्टों का हीरो
दुनिया का सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ "हेनरी" अब 124 साल का हो चुका है। 700 किलो का ये मगरमच्छ कभी इंसानों को खा जाता था, अब टूरिस्ट्स का फेवरेट है। जानिए उसकी पूरी कहानी।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मगरमच्छ बाबा खूब वायरल हो रहे हैं। वजह है इनकी उम्र! भाईसाहब, ये कोई आम मगरमच्छ नहीं हैं। इनका नाम है हेनरी और उम्र है — पूरे 124 साल। सही पढ़ा आपने, 124! अब जहां आम मगरमच्छ 70-100 साल जीते हैं, वहीं ये जनाब दो सदियों की कहानी सुनाने बैठे हैं। हेनरी एक नील मगरमच्छ (Crocodylus niloticus) है, और अभी साउथ अफ्रीका के एक कंजर्वेशन सेंटर में मौज कर रहा है। हेनरी का जन्म 16 दिसंबर, 1900 को हुआ था, अफ्रीका के ओकावांगो डेल्टा इलाके में। वहां से पकड़कर 1903 में इसे पकड़ लिया गया और जर्मन जीवविज्ञानी सर हेनरी रॉबर्ट्सन के नाम पर इसका नाम "हेनरी" रखा गया। उस वक्त हेनरी सिर्फ तीन साल का था, लेकिन शरीर ऐसा कि लोग दूर से ही रास्ता बदल लेते थे। साल 1985 में इसे Crocodile World Conservation & Breeding Centre में लाया गया, और तभी से वहीं है। आज ये वहां का स्टार बना हुआ है।
कैसा है हेनरी?
हेनरी की लंबाई लगभग 5 मीटर है और वजन 700 किलो से ऊपर! टूरिस्ट इसे देखने आते हैं और कई बार तो लोग कहते हैं कि "बच्चों को दूर रखो, बाबा भूले नहीं हैं!" वैज्ञानिक कहते हैं कि हेनरी की लंबी उम्र का राज है — सही खाना, शांत माहौल और बढ़िया देखभाल। इसके खाने में मांस, मछली और स्पेशल न्यूट्रिशन शामिल हैं। हेनरी अकेला नहीं रहता — उसके साथ 6 मादा मगरमच्छ रहती हैं, और वो अब तक कई बच्चों का बाप बन चुका है। मतलब मगरमच्छ समाज में हेनरी, बच्चा पैदा करने में भी पीछे नहीं।यहां देखें वायरल वीडियो:
वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के ट्विटर (अब एक्स) अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। ये भी पढ़ें:बिल्ली बनी डिजिटल दुकानदार! गर्दन में लटकाया Paytm स्कैनर, लोग बोले – इतना क्यूट पेमेंट कभी नहीं देखाThis is Henry, a Nile Crocodile. It is reported to be the oldest known croc in the world, born in 1900. pic.twitter.com/nmo0Q4iih4
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) September 12, 2024
Next Story


