Oatzempic: क्या है ओटज़ेम्पिक, क्यों कर रहा है यह ट्रेंड? जानिये इसके बारे में सबकुछ

Preeti Mishra
Published on: 10 April 2024 4:31 PM IST
Oatzempic: क्या है ओटज़ेम्पिक, क्यों कर रहा है यह ट्रेंड? जानिये इसके बारे में सबकुछ
X
Oatzempic: लखनऊ। आज कल लोग फिट रहने के लिए सोशल मीडिया को खूब फॉलो करते हैं। कई बार लोगों को सोशल मीडिया द्वारा ठग भी लिया जाता है लेकिन फिर भी हेल्थ के प्रति जागरूक लोगों में सोशल मीडिया को फॉलो करने के जूनून में कोई कमी आती नहीं दिखती है। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर ओटज़ेम्पिक (Oatzempic) नाम का शब्द ट्रेंड कर रहा है। क्या है यह ओटज़ेम्पिक और लोग क्यों इसके बारे में जानने को उत्सुक हैं इसी पर डालते हैं एक नजर:
क्या हैं यह ओटज़ेम्पिक
ओट्ज़ेम्पिक जई से बना एक पेय है। ओट्ज़ेम्पिक शब्द ओट" और "ओज़ेम्पिक'' को मिलाकर बना है। ओज़ेम्पिक एक इंजेक्शन है जो वजन कम करने के काम आता। यह एक बहुत ही लोकप्रिय इंजेक्शन है। ओज़ेम्पिक (Oatzempic) एक वीकली इंजेक्शन है जो पैंक्रियास को अधिक इंसुलिन बनाने में मदद करके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। हलाकि इसे वजन घटाने के लिए अनुमोदित नहीं किया गया है, लेकिन कुछ लोग वजन घटाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। वहीँ ओट्ज़ेम्पिक जई, पानी और नीबू के रस से बना पेय है। सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रेंड में यह दावा किया जा रहा है कि यह ड्रिंक 2 महीने में 20 किलो तक वजन कम कर सकता है।
View this post on Instagram

A post shared by CARMEN ON AIR (@carmenonair)

क्या ओट्ज़ेम्पिक ड्रिंक है हैल्थी
हमारे खान-पान में ओट्स को स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। ओट्स फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक पौष्टिक साबुत अनाज है। इन्हे आमतौर पर नाश्ते के लिए दलिया के रूप में खाया जाता है। ओट्स हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, पाचन में सहायता करता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। क्योंकि इसमें भारी मात्रा में आहारीय फाइबर होते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या ओटज़ेम्पिक ड्रिंक (
Oatzempic)
भी ओट्स इतना ही लभगडायाक है और सोशल मीडिया पर जो दावे किये जा रहे हैं वो सही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार किसी भी ड्रिंक्स से 2 महीने में 20 किलो वजन कम नहीं किया जा सकता है।
Oatzempicक्या कहते हैं एक्सपर्ट
लखनऊ स्थित एक रजिस्टर्ड डायटीशियन शिखा शर्मा ने OTT India को बताया कि किसी भी ड्रिंक से इतने कम दिन में इतना वजन कम करना बहुत मुश्किल है। उन्होंने बताया कि ओटज़ेम्पिक (Oatzempic) किसी डॉक्टोपर द्वारा प्रेसक्राइब्ड दवा की तरह नहीं है। यह कुछ लोगों गया कैंपेन है जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकता है। डॉ शर्मा के अनुसार यह ड्रिंक न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मेन्टल हेल्थ पर भी प्रभाव डालेगी। इस तरह के ट्रेंड को फॉलो करने से मस्तिष्क प्रभावित हो सकता है।
Oatzempicएक महीने में कितना वजन घटाना है हेल्थी
डॉ शिखा के अनुसार एक महीने में किसी भी व्यक्ति के लिए चार से पांच किलो से ज्यादा वजन कम करना किसी भी हाल में हेल्थी नहीं हो सकता है। उन्होंने ऐसे किसी भी सोशल मीडिया ट्रेंड की आलोचना (Oatzempic) की जिसमे तेजी से वजन घटाने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने में अधिकतम 4 किलो वजन कम होना सामान्य है लेकिन यह भी अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग होता है।
Oatzempicओटज़ेम्पिक से ज्यादा फायदेमंद ओट्स
ओटज़ेम्पिक (Oatzempic) के अलावा ओट्स को अपने डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है। ओट्स में अधिक फाइबर और पोषक तत्व होते हैं, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। अपने दलिया में स्वाद, बनावट और अतिरिक्त विटामिन और खनिज जोड़ने के लिए ताजे फल, जामुन, कटे हुए बादाम, या चिया बीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर टॉपिंग शामिल करें। ओट्स का नियमित सेवन कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है, जिसमें हृदय स्वास्थ्य में सुधार, बेहतर पाचन, ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करना और वजन कम करना शामिल है। अपने आहार में ओट्स को शामिल करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। यह भी पढ़ें: Ranikhet In Uttrakhand: उत्तराखंड का ये हिल स्टेशन है बहुत सुंदर, जानिये यहाँ जानें का सही समय
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Senior Sub Editor (Feature)

Preeti Mishra is a seasoned journalist with over 12 years of rich experience in the media industry. Over the course of her career, she has worked with reputed media organizations such as DD News, Hindustan, Final Report, and Newstrack, building a strong foundation in credible and impactful journalism. She has extensively covered diverse beats including Religion, Health, Lifestyle, and Tourism, and is known for presenting complex topics in a clear, engaging, and reader-friendly manner. Her writing reflects a fine balance of authenticity, research, and public interest, making her stories both informative and relatable. Currently, She is associated with Hind First, where she is responsible for leading and curating content for the Religion, Health, Lifestyle, and Tourism sections. With her deep subject knowledge and editorial insight, she continues to deliver high-quality, meaningful content that resonates strongly with a wide audience.

Next Story