नोरा फतेही की कार का हुआ एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर!

Surya Soni
Published on: 21 Dec 2025 9:09 AM IST
नोरा फतेही की कार का हुआ एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर!
X
Nora Fatehi Accident: बॉलीवुड जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार शाम अभिनेत्री नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री नोरा फतेही एक शो में हिस्सा लेने जा रही थीं, तभी उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद नोरा फतेही को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घबराने वाली कोई बात नहीं है। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

नशे में धुत था ड्राइवर..?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नशे में धुत एक ड्राइवर ने अपनी कार से नोरा फतेही की गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। उन्हें फर्स्ट एड के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है। उधर नशे में धुत ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

नोरा फतेही सनबर्न संगीत समारोह में एक प्रस्तुति देने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि मेडिकल जांच के बाद, उन्होंने दक्षिण मुंबई में आयोजित समारोह में भाग लिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक्सीडेंट की डिटेल शेयर करते हुए शॉर्ट वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ड्रंक ड्राइवर ने उनकी कार को ठोक दिया। इस सड़क हादसे के बाद नोरा फतेही का पहला वीडियो सामने आया है, और उन्होंने अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया है। वीडियो के जरिये उन्होंने बताया कि ''एक कार ने दोपहर के वक्त मेरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेरा सिर विंडो में टकराया। लेकिन मुझे ज्यादा चोट नहीं आई है और मैं बिल्कुल ठीक हूं, बस हल्की सूजन है।'' यह भी पढ़ें:  Friday OTT Releases: दिसंबर 19 से 25 वाले हफ्ते में ओटीटी पर देखें ये फ़िल्में
Surya Soni

Surya Soni

Next Story