Lok Sabha Election के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, देश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान

Prashant Dixit
Published on: 28 March 2024 8:10 AM IST
Lok Sabha Election के दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, देश की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान
X
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की अधिसूचना गुरूवार 28 मार्च को जारी की जएगी। इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसी चरण में मणिपुर संसदीय सीट के 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार 28 मार्च से शुरू होगी। जिसके लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। यह भी पढ़े: आचार संहिता क्या है? सिर्फ नेताओं पर नहीं, आम लोगों पर भी लागू होते हैं ये नियम…
यूपी इन सीट पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 8 लोकसभा सीटों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना आज जारी होगी। जिसके बाद आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में चुनाव होंगे। इनमें से सात सीट सामान्य श्रेणी की है। जबकि एक बुलंदशहर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए पर्चा भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल है।
यह भी पढ़े: विवादित बयान देने वालों के लिए चुनाव आयोग की कार्यवाही, सुप्रिया को नोटिस…
लोकसभा का पूरा कार्यक्रम
पहला चरण में मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर होगा। दूसरे चरण में मतदान 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीट पर होगा। तीसरे चरण में मतदान 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीट पर होगा। चौथे चरण में मतदान 13 मई को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 सीट पर मतदान होगा। पांचवें चरण में मतदान 20 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान होगा। छठें चरण में मतदान 25 मई को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर होगा। सातवें चरण में एक जून को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीट पर मतदान होगा।
यह भी पढ़े: कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, गाजियाबाद से डॉली शर्मा, गुना से यादवेंद्र सिंह तय…
विधानसभा की 26 सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव 2024  (Lok Sabha Election 2024) के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाण, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत 13 राज्यों में विधानसभा की 26 सीटों पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव की संबंधित राज्यों में तिथियों के दिन उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इनमें हिमाचल में सबसे अधिक छह, गुजरात में पांच और उत्तर प्रदेश में चार सीटें हैं।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story