Nitin Gadkari: आने वाले 2 साल में एमपी में राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क अमेरिका से अच्छा होगा - नितिन गडकरी

Pushpendra Trivedi
Published on: 10 April 2025 9:45 PM IST
Nitin Gadkari: आने वाले 2 साल में एमपी में राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क अमेरिका से अच्छा होगा - नितिन गडकरी
X

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दो साल में मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क अमेरिका से भी बढ़िया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक साल के भीतर राज्य में तीन लाख करोड़ रुपए के बुनियादी अवसंरचना विकास के काम पूरे कर लिए जाएंगे।

अमेरिकी मंत्री का दिया उदाहरण

धार जिले में सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में 5,800 करोड़ रुपए की लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद गडकरी ने यह बात कही। केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री ने जॉन एफ केनेडी का बात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था अमेरिका की सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका अमीर है, बल्कि अमेरिका इसलिए अमीर है क्योंकि यहां की सड़कें अच्छी हैं।

Nitin Gadkari

दो साल में बेहतरीन सड़कें होगीं

गडकरी ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आने वाले दो साल के अंदर प्रदेश का नेशनल हाईवे सड़क नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा बनेगा। उन्होंने कहा कि वे हवा में बातें नहीं करते हैं। जो भी वादा करते हैं, उसे डंके की चोट पर करते हैं। मंत्री नितिन गडकरी ने 11 सालों में देश में कई सड़कें, फ्लाईओवर और पुल-पुलिया बनवाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Bihar: 'नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए' भाजपा नेता की मांग पर क्या बोली JDU?

यह भी पढ़ें: अपूर्वा मखीजा को घर छोड़ने के लिए किया गया मजबूर, धमकी भी दी गई, बोलीं- 'जब तक मैं...'

Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Next Story