Nitin Gadkari Fainted Yavatmal: मंच पर भाषण देते हुए बेहोश हुए गडकरी, राजश्री पाटिल के समर्थन में थी जनसभा...

Bodhayan Sharma
Published on: 24 April 2024 5:12 PM IST
Nitin Gadkari Fainted Yavatmal: मंच पर भाषण देते हुए बेहोश हुए गडकरी, राजश्री पाटिल के समर्थन में थी जनसभा...
X
Nitin Gadkari Fainted Yavatmal: यवतमाल, महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक के और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में एक जनसभा के दौरान भाषण देते हुए बेहोश (Nitin Gadkari Fainted Yavatmal) हो गए। नितिन गडकरी लगातार लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अलग अलग मंचों पर दिखाई दे रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को तुरंत इलाज़ के लिए अस्पताल ले जाया गया है। नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर मैदान में हैं। जहां पहले चरण के मतदान में 19 अप्रैल को मतदान हो गए। इसके बाद से स्टार प्रचारक का काम संभाल रहे हैं।
शिवसेना की प्रत्याशी के समर्थन में थी रैली
नितिन गडकरी की खुद की लोकसभा सीट पर मतदान होने के बाद वो लगातार भाजपा और NDA प्रयाशियों के समर्थन में रैलियों और जनसभाओं में शामिल हो रहे हैं। महाराष्ट्र के यवतमाल में भी NDA गठबंधन (Nitin Gadkari Fainted Yavatmal) में शिव सेना की प्रत्याशी राजश्री पाटिल के समर्थन में रैली थी। रैली में भी नितिन गडकरी शामिल हुए। इसके बाद जनसभा को संबोधित करने के लिए माइक पर आए। वहाँ बोलते - बोलते ही केन्द्रीय मंत्री बेहोश हो गए। https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1070958414174580736?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1070958414174580736|twgr^6f276afef03623f70cf67bac0be5c401ca5c218e|twcon^s1_&ref_url=https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/nitin-gadkari-fainted-on-stage-in-ahmednagar-maharashtra-575665-2018-12-07
2018 में भी हुए थे मंच पर बेहोश
नितिन गडकरी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी 7 दिसंबर 2018 में नितिन गडकरी एक दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में भी मंच पर बेहोश हो गए थे। महाराष्ट्र के ही अहमद नगर में एक कार्यक्रम में मंच पर तत्कालीन गवर्नर विद्यासागर राव के साथ मौजूद थे। अचानक मंच पर तबीयत बिगड़ी और बेहोश हुए तब राज्यपाल विद्यासागर ने ही उन्हें संभाला था। उस समय सूचना मिली कि शुगर लेवल डाउन चले जाने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। जिसके तुरंत बाद में खबर आई कि उनकी तबीयत में सुधार है और वो अगली सभा के लिए निकाल गए। https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1783094371396817070
अभी ठीक हैं नितिन गडकरी, प्रचार रहेगा जारी
यवतमाल में बेहोशी के बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए लेकर गए। जहां पर उनके उपचार के बाद ट्विट कर जानकारी दी गयी कि उनकी तबीयत अब ठीक है और गर्मी की वजह से उनहों असहज महसूस किया था। अब वो अगली सभा के लिए वरुड़ जा रहे हैं। खुद नितिन गडकरी के सोशल हैंडल X ये जानकारी सांझा की गयी। ये भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल, बीजेपी ने बोला हमला तो कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, जानें पूरा मामला
Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story