Nita Ambani And Isha Ambani Dance: प्री-वेडिंग सेरेमनी में नीता अंबानी और ईशा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

Anjali Soni
Published on: 6 March 2024 12:31 PM IST
Nita Ambani And Isha Ambani Dance: प्री-वेडिंग सेरेमनी में नीता अंबानी और ईशा ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल
X
Nita Ambani And Isha Ambani Dance: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग इवेंट अब खत्म हो गया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि इस इवेंट में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज भी शामिल हुए थे। सभी ने जमकर डांस किया, कई सिंगर ने गाना भी गाया था। अब इवेंट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नीता अंबानी और ईशा अंबानी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
देखें स्पेशल परफॉर्मेंस
वीडियो में नीता अंबानी ने शिमरी गोल्डन और सिल्वर साड़ी पहनी है, साथ ही इसमें मां-बेटी ने 'कलंक' के फेमस ट्रैक 'घर मोरे परदेसिया' सॉन्ग पर कमाल का डांस किया है। वीडियो की स्टार्ट में पहले नीता अंबानी डांस कर रही है, जिसके साथ ही बेटी भी डांस करने लगती है। जिसके बाद दोनों अपने डांस से सभी के होश उड़ा देती है। वीडियो में दोनों के मूव्स कमाल है साथ ही मां-बेटी कमाल के एक्सप्रेशन भी दे रही है। फैंस डांस वीडियो को जमकर प्यार दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अनंत -राधिका का प्री-वेडिंग सेरेमनी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट 3 दिन के लिए था जो 3 मार्च को खत्म हो गया था। इवेंट बेहद जबरदस्त था, हर तरफ सितारों की महफ़िल देखने को मिली थी। सभी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिससे देखने को मिला कि सभी स्टार्स का अंबानी परिवार के साथ काफी अच्छा बाॅन्ड देखने को मिला। तीन दिन अलग ही जश्न देखने को मिला सभी के लिए अलग-अलग थीम तैयार की गई है। इस दौरान नीता अंबानी ने कमाल का डांस किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े: Crew New Song Naina: करीना कपूर खान के इस लेटेस्ट वीडियो ने मचाई धमाल, ग्लैमरस लुक ने जीता दिल
OTT INDIA आपको खबरों से रखेगा अपडेट OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें
Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story